Showing posts with label साप्ताहिक करेंट अफेयर्स. Show all posts
Showing posts with label साप्ताहिक करेंट अफेयर्स. Show all posts

करेंट अफेयर्स – 28 जनवरी 2022

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है –

स्विगी ने हासिल किया डेकाकॉर्न (Decacorn) का टैग –

हाल ही में भारतीय ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म ‘स्विगी’ ने डेकाकॉर्न का टैग प्राप्त किया। इस तरह का टैग प्राप्त करने वाली देश की यह चौथी कंपनी है। स्विगी से पहले भारत की तीन कंपनी पेटीएम, ओयो और बायजूज यह उपलब्धि हासिल कर चुकी है। 

डेकाकॉर्न का टैग उस निजी फर्म के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसका मूल्य 10 अरब डालर से अधिक होता है। दुनिया का सबसे पहला डेकाकॉर्न ‘फेसबुक’ था। वर्ष 2007 में फेसबुक को यह टैग प्राप्त हुआ था। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा फेसबुक में 240 मिलियन डॉलर का निवेश करने के बाद फेसबुक डेकाकॉर्न बना था। इसके बाद वर्ष 2009 में दूसरा डेकाकॉर्न अलीबाबा कंपनी के रूप में सामने आया। 

अधिकतर डेकाकॉर्न निम्नलिखित क्षेत्रों से जुड़े होते हैं:

on-demand, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, Fintech, ट्रांसपोर्टेशन, e-commerce, मार्केटप्लेस, बिग डेटा, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, सोशल, गेमिंग, Blockchain, हार्डवेयर, इंटरनेट सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, कम्प्यूटर हार्डवेयर, बायोटेक्नोलॉजी।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, 2022 –

हाल ही में 26 जनवरी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) और उसके सभी क्षेत्रीय कार्यालयों ने ‘अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, 2022’ मनाया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस ‘डेटा संस्‍कृति को अपनाने और एक डेटा परिवेश तैयार करने के लिए सीमा शुल्‍क में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा’ की थीम के साथ मनाया गया। यह विषय विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) द्वारा दिया गया था। इस दिवस का पहली बार आयोजन 26 जनवरी, 1953 को किया गया था। यह दिवस विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) के गठन की स्मृति को चिह्नित करता है।

विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) के बारे में:

यह विश्व स्तर का एक अंतर-सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1952 में सीमा शुल्क सहयोग परिषद के रूप में की गई थी। WCO का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण विश्व में सीमा शुल्क प्रशासनों की प्रभावशीलता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। 

लाला लाजपत राय की जयंती (Lala Lajpat Rai Birth Anniversary) –

इस वर्ष 28 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 157वीं जयंती मनाई जा रही है। लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को पंजाब में हुआ था। अपनी देशभक्ति के लिए उन्हें ‘पंजाब केसरी’ और ‘लायन ऑफ़ पंजाब’ के खिताब से नवाजा गया था। वे ‘लाल बाल पाल’ नामक त्रिमूर्ति के सदस्य थे। इसमें उनके अलावा महाराष्ट्र के बाल गंगाधर तिलक तथा बंगाल के बिपिन चन्द्र पाल शामिल थे। इन तीनों नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम की दिशा बदलने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वदेशी आन्दोलन को मजबूत करने के लिए देश भर में लोगों को एकजुट करने में इन तीनों का अहम योगदान रहा था। 

लाला लाजपत राय हिन्दू समाज सुधार और स्वतंत्र आन्दोलन इत्यादि से जुड़े हुए थे। लाला लाजपत राय से भगत सिंह और चन्द्र शेखर आजाद बेहद प्रभावित थे। साइमन कमीशन के विरोध में उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया था। उनका निधन दिनांक 17 नवम्बर, 1928 को हुआ था।

डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day) –

प्रतिवर्ष 28 जनवरी को गोपनीयता पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day) मनाया जाता है। इस दिवस का पालन “गोपनीयता का सम्मान करने, विश्वास को सक्षम करने और डेटा की सुरक्षा के महत्त्व पर जागरूकता पैदा करने का एक अंतर्राष्ट्रीय प्रयास” है। इस वर्ष डेटा ‘गोपनीयता दिवस’ की थीम ‘Privacy Matters’ है। 

गोपनीयता, ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक साधन है जो सभी व्यक्तियों के लिए हैं। किसी की गोपनीयता की रक्षा में विफलता होने पर परिणामस्वरूप उपयोगकर्ताओं के खिलाफ अपराध हो सकते हैं। इसलिए कंपनियों ने डेटा गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर “एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन” जैसी कई सुरक्षा सुविधाएँ शुरू की है।

करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

1. राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 25 जनवरी

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस चुनावों में देश की जनता को बड़ी संख्या में मतदान करने और चुनावी प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • देश में पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्ष 2011 में मनाया गया था।
  • यह दिवस चुनाव आयोग (निर्वाचन आयोग) की स्थापना दिवस की स्मृति में मनाया जाता है।
2. हिमाचल प्रदेश को “ग” श्रेणी का राज्य कब बनाया गया था?

उत्तर – 25 जनवरी, 1950

  • प्रतिवर्ष 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जाता है।
  • देश की आजादी के बाद दिनांक 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था।
  • संसद ने 18 दिसम्बर, 1970 को हिमाचल प्रदेश अधिनियम पारित किया तथा 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य के रूप दर्जा दिया गया और यह देश का 18वाँ राज्य बना।
3. हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पर्यटकों हेतु कौन-सा एप लॉन्च किया?

उत्तर – अपना कांगड़ा एप 

  • हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में ‘अपना कांगड़ा (Apna Kangra)’ एप और स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा हस्तशिल्प की शुरुआत की है।
  • यह एप पर्यटकों को परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करेगा और स्थानीय हस्तशिल्प की बिक्री को बढ़ावा देगा।
  • कांगड़ा जिले के सेल्फ हेल्प ग्रुप को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने पहल करते हुए इस प्लेटफॉर्म को जारी किया है।
4. ‘INS खुखरी मेमोरियल’ कहाँ स्थित है?

उत्तर – दीव (Diu)

  • वर्ष 1971 में एक पाकिस्तानी पनडुब्बी ‘पीएनएस हेंगोर’ के द्वारा तारपीडो से हमला करके पहले ‘आईएनएस खुखरी’ को नष्ट कर दिया गया था। इस हमले में शहीद बहादुर योद्धाओं की स्मृति में ‘दीव’ में यह स्मारक स्थापित किया गया है।
  • इस स्‍मारक के पास में ही कांच में आईएनएस खुखरी के एक छोटे से मॉडल को रखा गया है।
  • देश की 32 साल की शानदार सेवा के बाद हाल ही में दूसरा आईएनएस खुखरी (INS Khukri) सेवामुक्त (INS Khukri Decommissioned) हो गया।
5. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने PMC Bank का एकीकरण किस बैंक के साथ किया?

उत्तर – Unity Small Finance Bank

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिनांक 25 जनवरी, 2022 को घोषणा की कि सरकार ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (PMC) बैंक का यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) के साथ एकीकरण के लिए एक मसौदा योजना को अधिसूचित किया है।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 21 सितम्बर 2020

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में:    21   सितम्बर   2020

 प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है. इसमें आज कोरोना वायरस और अयोध्या एयरपोर्ट से संबंधित जानकारी संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है.


करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कोरोना वायरस आदि को सम्मलित किया गया है.

 

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 21   सितम्बर   2020

    हाल ही में जिस केंद्रीय मंत्री ने मोदी कैबिनेट से कृषि सम्बन्धी विधेयक का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- हरसिमरत कौर

    हाल ही में जिस देश ने लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक और वीचैट को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है- अमेरिका

    रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को जितने साल के लिए राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) का नया अध्यक्ष बनाया गया है- दो साल 

    भारत ने कोविड-19 महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने में मदद हेतु मालदीव को जितने करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी है-25 करोड़ डॉलर

    हाल ही में जिस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (MMUY) का शुभारंभ किया है- गुजरात 

    हाल ही में जिस देश के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- कनाडा

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ ) के कार्यकारी निदेशक का सलाहकार जिसे नियुक्त किया गया है- सीमांचल दास

    अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस जिस दिन मनाया जाता है-21 सितम्बर

    हाल ही में जिस देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण दूसरी बार देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया है- इजराइल

•    जिस हाईकोर्ट ने हाल ही में हर्षवर्धन लोढ़ा को बड़ा झटका देते हुए एमपी बिड़ला समूह के सभी पदों से तत्काल हटाने का फैसला दिया है- कलकत्ता हाईकोर्ट


टॉप हिंदी करेंट अफेयर्स 14 सितम्बर 2020

टॉप हिंदी करेंट अफेयर्स 14 सितम्बर 2020 

 


टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स, 14 सितम्बर 2020 के अंतर्गत आज के शीर्ष करेंट अफ़ेयर्स को शामिल किया गया है जिसमें मुख्य रूप से हिन्दी दिवस और कोरोना वायरस आदि शामिल हैं.

योगी सरकार का बड़ा फैसला UPSSF के गठन की अघिसुचना जारी की 


इस फोर्स को किसी की गिरफ्तारी के लिए वारंट की आवश्यकता नहीं होगी. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के अनुसार, बल का कोई सदस्य किसी मजिस्ट्रेट के किसी आदेश के बिना तथा किसी वारंट के बिना किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है.

इस बल के शुरुआत में पीएसी से पांच बटालियनों का गठन किया जाएगा. इसमें सीधी भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को दिया गया है. गृह विभाग के मुताबिक शुरुआत में सुरक्षा बल में 9919 जवान होंगे. इन पर एक वर्ष में 1747 करोड़ रुपये खर्च होना का अनुमान लगाया गया है.

IPL 2020 आईपीएल मैच कब, कहाँ कैसे देखे 


बीसीसीआई के मुताबिक, टूर्नामेंट का पहला मैच मैच पिछली बार की उप-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और विजेता मुंबई इंडियंस के बीच 19 सितंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आईपीएल का आयोजन पहले 29 मार्च 2020 से भारत में ही होना था.

 

आईपीएल के इतिहास में ऐसा तीसरी बार होगा जब इसका आयोजन भारत से बाहर हो रहा है. इससे पहले साल 2009 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में और साल 2014 में यूएई में हुआ था. आईपीएल 13 का आयोजन इस साल 29 मार्च से होना था लेकिन कोविड 19 महामारी (COVID-19) के कारण इस से अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

 

हिंदी दिवस 2020 से जुडी रोचक जानकारी 



हिन्दी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में लोगों को हिन्दी के प्रति जागरूक करना है. हिन्दी का उपयोग किए बिना हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है. सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेज़ी के जगह पर हिन्दी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है. हिन्दी दिवस के दौरान कई कार्यक्रम होते हैं. विश्व में हिंदी बोलने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

हिन्दी दिवस प्रत्येक साल 14 सितंबर को मनाया जाता है. संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को एक मत से निर्णय लिया गया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी. इसी अहम निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने हेतु तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के उद्देश्य से साल 1953 से संपूर्ण भारत में 14 सितंबर को प्रत्येक साल हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है.

डेली करेंट अफेयर्स डाइजेस्ट संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत: 15 सितम्बर 2020 

डेली करेंट अफेयर्स डाइजेस्ट संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत: 14 सितम्बर 2020 

डेली करेंट अफेयर्स डाइजेस्ट संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत: 12 सितम्बर 2020 

डेली करेंट अफेयर्स डाइजेस्ट संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत: 11 सितम्बर 2020 

डेली करेंट अफेयर्स डाइजेस्ट संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत: 10 सितम्बर 2020 

डेली करेंट अफेयर्स डाइजेस्ट संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत: 09 सितम्बर 2020 

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 09 सितम्बर 2020

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: 31 अगस्त से 05 सितम्बर 2020 तक

यशराज ऑनलाइन एडुकेशन ने पाठकों की सुविधा हेतु साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.


•    कोल इंडिया 2023-24 तक जितने परियोजनाओं पर 1.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा-500

•    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में भारत और जिस देश के सहयोग को मंजूरी दी है- फिनलैंड

•    रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए जितने करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है-2,580 करोड़ रुपये

•    वह देश जिसने विश्व का सबसे बड़ा सोलर ट्री विकसित किया है- भारत

•    जिस देश ने कैलाश-मानसरोवर के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल स्थापित की है- चीन

•    हाल ही में भारत ने PUBG गेम समेत जितने चायनीज ऐप पर प्रतिबन्ध लगा दिया है-118

•    केंद्र सरकार ने भारतीय विमानन कंपनियों को जितने प्रतिशत घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है-60 प्रतिशत

•    हिमाचल प्रदेश सरकार ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए जितने प्रतिशत सिलेबस को कम करने का फैसला किया है-30 प्रतिशत

•    ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत चार पायदान की छलांग लगाकर जितने स्थान पर पहुंच गया है-48वें

•    केंद्र सरकार ने कश्मीरी, डोगरी, हिंदी, अंग्रेजी और जिस भाषा को जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषा के रूप में मंजूरी दी हैउर्दू

•    जिस राज्य सरकार ने हाल ही में रम्मी और पोकर जैसे ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया हैआंध्र प्रदेश

•    भारतीय रेलवे बोर्ड के नए सीईओ के रूप में जिसे नियुक्त किया गया है- विनोद कुमार यादव

•    भारत और जिस देश के बीच ‘इंद्र युद्धाभ्यास’ का आयोजन किया जा रहा है- रूस

•    रूस ने जिस देश के साथ No Arms Supply की पॉलिसी जारी रखेगा- पाकिस्तान

•    जिस देश की सरकार ने कैलेंडर, डायरी और त्योहार ग्रीटिंग कार्ड की छपाई पर प्रतिबंध लगाया है- भारत

•    सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जिस शहर की 140 किमी रेल पटरियों के किनारे बसी 48 हजार झुग्गी झोपड़ियों को हटाने का निर्देश दिया है- दिल्ली

•    जिस राज्य सरकार ने किसी भी चीनी कंपनी को प्रदेश में सीधे टेंडर डालने पर रोक लगा दी हैउत्तर प्रदेश

•    हाल ही में जिस देश की एक शीर्ष अदालत ने हिंदू विधवा महिलाओं को कृषि और गैर-कृषि जमीन दोनों पर अधिकार देने की घोषणा की है- बांग्लादेश

•    हाल ही में जिसने पाकिस्तान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है- पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा

•    भारत और रूस के बीच हाल ही में जिस नई राइफल के भारत में निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है- एके-203

•    वित्त मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2020 में जीएसटी का जितना संग्रह किया गया है-86,449 करोड़ रुपये

•    ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते को मजबूत बनाने हेतु पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन और भारतीय मूल की जिस राजनीतिज्ञ को अपना व्यापार दूत नियुक्त किया है- लीसा सिंह

•    सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को अपना AGR बकाया चुकाने के लिए जितने साल का समय दिया है- दस साल

•    हाल ही में जिस राज्य के कुडप्पा ज़िले में खुदाई के दौरान रेनाटी चोल युग के एक दुर्लभ शिलालेख (Rare Inscription) की प्राप्ति हुई है- आंध्रप्रदेश

•    हाल ही में जिस देश ने घोषणा की कि वह भारत को COVID-19 संकट की प्रतिक्रिया के रूप में 3,500 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्रदान करेगी- जापान

•    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के सदस्य देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जिस देश के लिए रवाना हो गए हैं- रूस

•    हाल ही में नए चुनाव आयुक्त के रूप में जिसने अपना कार्यभार संभाल लिया है- राजीव कुमार

•    केंद्र सरकार ने ‘समूह ग’ की नौकरियों में जितने नए खेलों को शामिल कर उनको स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी देने की घोषणा की है-20 नए खेल

•    सुप्रीम कोर्ट ने जिस मंदिर की शिवलिंग में पंचामृत चढ़ाने पर रोक लगाई है- महाकालेश्वर मंदिर

•    विश्व नारियल दिवस जिस दिन मनाया जाता है-सितम्बर

•    ऑनलाइन शतरंज ओलम्पियाड 2020 में जिसे विजेता घोषित किया गया है- भारत एवं रूस

•    ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन जिस रेस को जीतकर इस साल की पांचवी ट्रॉफी अपने नाम की है- बेल्जियम ग्रां प्री

•    जिस राज्य में 1500 करोड़ रूपए की लागत से विश्व के सबसे बड़े टॉय म्यूजियम बनाने की घोषणा की है-गुजरात

•    हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की जितने प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है-15 प्रतिशत

•    हाल ही में जिस सरकार ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत कृषि अध्यादेशों और प्रस्तावित विद्युत (संशोधन) विधेयक, 2020 को खारिज कर दिया है- पंजाब

•    हाल ही में भारत रत्न से सम्मानित जिस पूर्व राष्ट्रपति का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है- प्रणब मुखर्जी

•    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को जब तक के लिए बढ़ा दिया है-30 सितम्बर

•    सुप्रीम कोर्ट ने वकील कार्यकर्ता प्रशांत भूषण द्वारा कोर्ट की अवमानना मामले पर फैसला सुनाते हुए उन पर जितने रुपये का जुर्माना लगाया है- एक रुपये

•    हाल ही में जिस पूर्व सांसद को जननायक जनता पार्टी (जजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है- अजय सिंह चौटाला

•    लेबनान में प्रमुख राजनीतिक दलों के समर्थन के बाद जिसे प्रधानमंत्री के पद हेतु नामित किया गया है- मुस्तफा अदीब

•    जिस राज्य में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के संदर्भ में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र स्थापित किया जाएगा-  #ff00fe;">केरल

•    वह देश जिसने रूस में अगले महीने होने जा रहे साझा सैन्य अभ्यास कवकाज-2020 से खुद को अलग कर लिया है- भारत

•    वेस्टइंडीज के जिस ऑलराउंडर ने टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए है- ड्वेन ब्रावो

•    जिस देश के सलामी बल्लेबाज़ निषाद थरांगा परनविताना (Nishad Tharanga Paranavitana) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है- श्रीलंका

•    राष्ट्रीय खेल दिवस जिस दिन मनाया जाता है-29 अगस्त

•    वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में पूर्व मंत्री चेतन चौहान के नाम पर रोड का नाम रखने की घोषणा की है- उत्तर प्रदेश

•    हॉलीवुड के जिस प्रसिद्ध अभिनेता का 43 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है- चैडविक बोसमैन

•    द्वितीय विश्व युद्ध में जिस देश के लिए जासूसी करने वालीं भारतीय मूल की पहली महिला नूर इनायत खान को 'ब्लू प्लाक' से सम्मानित किया जाएगा- ब्रिटेन

•    तेलुगू भाषा दिवस जिस दिन मनाया जाता है-29 अगस्त

•    भारत और जिस देश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 14वीं रक्षा नीति वार्ता आयोजित की है- सिंगापुर





अगर आप को यशराज ऑनलाइन एजुकेशन की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि उन्हें भी ज्ञान प्राप्त हो ।