Showing posts with label भूगोल. Show all posts
Showing posts with label भूगोल. Show all posts

फीफा विश्वकप 2022 FIFA Word Cup 2022

राष्ट्रीय पार्क की सूची, सम्बंधित प्र्श्न

राष्ट्रीय पार्क की सूची

 

राज्य

राष्ट्रीय उद्यान

राजस्थान 

1. केवला देवी राष्ट्रीय उद्यान 
2. रणथ्मभोर राष्ट्रीय पार्क 
3. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान 
4. डैजर्ट राष्ट्रीय पार्क
5. दर्रा राष्ट्रीय पार्क
6. घना पक्षी राष्ट्रीय पार्क
7. केवला देवी राष्ट्रीय पार्क
8. ताल छापर अभ्यारण्य 
9. माउंट आबू वाईल्ड लाइफ सैंचुरी

मध्य प्रदेश 

1. कान्हा राष्ट्रीय पार्क 
2. पेंच राष्ट्रीय पार्क 
3. पन्ना राष्ट्रीय पार्क 
4. सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क 
5. वन विहार पार्क 
6. रुद्र सागर झील राष्ट्रीय पार्क 
7. बांधवगढ नेशनल पार्क 
8. संजय नेशनल पार्क 
9. माधव राष्ट्रीय पार्क
10. कुनो नेशनल पार्क 
11. माण्डला प्लांट फौसिल राष्ट्रीय पार्क

अरुणाचल प्रदेश 

1. नामदफा राष्ट्रीय पार्क

हरियाणा 

 

1. सुलतानपुर राष्ट्रीय पार्क 
2. कलेशर राष्ट्रीय पार्क

उत्तर प्रदेश

  1. दुधवा राष्ट्रीय पार्क 
2. चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार

झारखंड

1. बेतला राष्ट्रीय पार्क 
2. हजारीबाग राष्ट्रीय पार्क
3. धीमा राष्ट्रीय पार्क

मणिपुर 

1. कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क
2. सिरोही राष्ट्रीय पार्क

सिक्किम

1. कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क

त्रिपुरा 

1. क्लाउडेड राष्ट्रीय पार्क

तमिलनाडु 

1. गल्फ आफ मनार राष्ट्रीय पार्क 
2. इन्दिरा गांधी ( अन्नामलाई ) राष्ट्रीय पार्क
3. प्लानी हिल्स राष्ट्रीय पार्क
4. मुकुरूथी नेशनल पार्क 
5. गुनीडे नेशनल पार्क

ओडिसा

 1. भीतरगनिका राष्ट्रीय पार्क 
2. सिंमली राष्ट्रीय पार्क 
3. नन्दनकानन राष्ट्रीय चिड़ीयाघर 
4. चिल्का झील अभयारण्य

मिजोरम 

1. माउन्टेन राष्ट्रीय पार्क 
2. मुरलेन राष्ट्रीय पार्क 
3. फांगपुई नेशनल पार्क 
4. डाम्फा अभ्यारण्य

जम्मू-कश्मीर 

 

1. दाचीग्राम राष्ट्रीय पार्क 
2. सलीम अली राष्ट्रीय पार्क 
3. किस्तवाड़ राष्ट्रीय पार्क
4. जैव मण्डल रीजर्व , श्रीनगर

लद्दाख

1.हेमिस राष्ट्रीय पार्क (सबसे बड़ा)

पश्चिम बंगाल 

1. सुन्दरवन राष्ट्रीय पार्क
2. बुक्सा राष्ट्रीय पार्क
3. जलधपारा राष्ट्रीय पार्क
4. गोरूवारा राष्ट्रीय पार्क
5. सिंघालिला राष्ट्रीय पार्क
6. नियोरा वैली नेशनल पार्क

असम

1. मानस राष्ट्रीय पार्क 
2. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क 
3. नामेरी राष्ट्रीय पार्क
4. ओरांग पार्क 
5. डिब्रूगढ़ शेखोवाल राष्ट्रीय पार्क
6.दिहांग पटकई राष्ट्रीय पार्क
7.रायमोना नेशनल पार्क

आंध्र प्रदेश

1. कसरू ब्रह्मानंदा रेड्डी नेशनल पार्क 
2. इन्दिरा गाँधी प्राणी विज्ञान पार्क 
3. मरूगवामी नेशनल पार्क 
4. श्री वेंकटेश्वरम राष्ट्रीय पार्क
5. कावला राष्ट्रीय पार्क
6. नागार्जुन सागर राष्ट्रीय पार्क
7. नेलापत्तु पक्षी राष्ट्रीय पार्क

महाराष्ट्र 


1. बोरीवली ( संजय गांधी ) राष्ट्रीय पार्क 
2. चांदोली राष्ट्रीय पार्क 
3. तबोड़ा राष्ट्रीय पार्क
4. गुग्गामल राष्ट्रीय पार्क
5. नवागांव राष्ट्रीय पार्क
6. तन्सा नेशनल पार्क, थाणे 
7. मेलघाट राष्ट्रिय अभ्यारण्य

अण्डमान-निकोबार 

1. सैडिल पीक राष्ट्रीय उद्यान 
2. महात्मा गाँधी मैरीन ( वंदूर ) राष्ट्रीय उद्यान 
3. माऊंट हैरिट नेशनल पार्क 
4. रानी झांसी मैरीन राष्ट्रीय पार्क
5.साउथ बटन नेशनल पार्क (सबसे छोटा)

हिमाचल प्रदेश 

1. पिन वैली पार्क 
2. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क 
3. रोहल्ला राष्ट्रीय पार्क 
4. खीरगंगा नेशनल पार्क
5. सीमलबरा राष्ट्रीय पार्क

गुजरात 

1. गिर राष्ट्रीय पार्क 
2. मरीन राष्ट्रीय पार्क 
3. ब्लेक बुक राष्ट्रीय पार्क 
4. गल्फ आफ कच्छ 

उत्तराखण्ड 

1. जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क 
2. फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क 
3. नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क 
4. राजाजी नेशनल पार्क 
5. गोविन्द पासू विहार नेशनल पार्क 
6. गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क

छत्तीसगढ 

1. कांगेर घाटी ( कांगेर वैली ) राष्ट्रीय पार्क 
2. इन्द्रावती राष्ट्रीय पार्क 
3. गुरू घासीदास ( संजय ) राष्ट्रीय उद्यान

केरल 

1. साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क 
2. पेरियार नेशनल पार्क 
3. मैथीकेतन नेशनल पार्क 
4. अन्नामुदाई नेशनल पार्क 
5. एर्नाकुलम नेशनल पार्क

कर्नाटक 

1. बांदीपुर राष्ट्रीय पार्क 
2. नागरहोल ( राजीव गांधी ) राष्ट्रीय उद्यान 
3. अंसी राष्ट्रीय पार्क
4. बनेरघाटला नेशनल पार्क 
5. कुडूरमुख नेशनल पार्क 
6. तुंगभद्रा राष्ट्रीय पार्क

पंजाब 

1. हरिकै वैटलैण्ड नेशनल पार्क

तेलंगाना 

1. महावीर हरीना वनस्थली नेशनल पार्क 
2. किन्नरसानी अभ्यारण्य

गोआ 

1. सलीम अली बर्ड सैंचुरी 
2. नेत्रावली वन्यजीव पार्क 
3. चौरा राष्ट्रीय पार्क
4. भगवान महावीर नेशनल पार्क

बिहार 

1. वाल्मिकी नेशनल पार्क 
2. विक्रमसिला गंगटिक डॉल्फिन सैंचुरी 
3. कंवर लेक बर्ड सैंचुरी

 

PDF Download Click Here 

 

राष्ट्रीय उद्यान क्या है ?

·      विलुप्त होने वाली या खतरे वाली प्रजातियों की के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यान बनाए जाते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार की मानवीय गतिविधि नहीं होती हैं | भारत में वर्तमान में कुल 105 राष्ट्रीय पार्क है

·      राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

·      भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यानहेमिस राष्ट्रीय उद्यान है, जोकि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है |

·      भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान साउथ बटन राष्ट्रीय उद्यान है, जोकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है |

·      एशियाई शेर गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात में पाए जाते हैं |

·      रॉयल बंगाल टाइगर प्राकृतिक स्थान सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान है |

·      भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है, जिसकी स्थापना 1936 में की गई थी  और यह उत्तराखंड राज्य में स्थित है |

·      स्वतंत्रता के बाद पहली बार भारत में कूनो नेशनल पार्क में चिता को लाया जाएगा |

·      भारत में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश में स्थित है, उसके बाद कर्नाटक में  है |

·      भारत में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य में है, मध्य प्रदेश में कुल 11 राष्ट्रीय उद्यान है |

·      असम राज्य में हाल ही में दो नए राष्ट्रीय उद्यानों को मान्यता दी गई हैं, जिनके नाम हैं – 1.दिहांग पटकाई राष्ट्रीय अभ्यारण और 2.रायमोना नेशनल पार्क |

इंटरनेट रिले चैट (IRC) क्या है

राष्ट्रीय उद्यान का क्या अर्थ होता है ?

·      राष्ट्रीय उद्यान एक ऐसा संरक्षित क्षेत्र होता है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक वनस्पति और जानवरों का संरक्षण करना होता  है, जिनके जीवन पर विलुप्त होने का खतरा है |

·      भारत में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान है 2021 ?

·      वर्तमान में भारत में कुल राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या 105 है | इन सभी राष्ट्रीय उद्यानों की सूची हमने आपको यहां पर उपलब्ध करवाई है | अभी असम राज्य में रायमोना नेशनल पार्क को नया राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया है |

 

भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कब बना ?

·      भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है, जिसको  हेली राष्ट्रीय उद्यान भी कहा जाता था | इसकी स्थापना 1936 में हुई थी |

·      भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?

·      भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान गुजरात में स्थित मरीन राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि कच्छ के रण में स्थित है

·      भारत का पहला गोल्डन टाइगर कहां पर देखा गया था ?

·      काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भारत का पहला गोल्डन टाइगर देखा गया था और यह टाइगर भारत का एकमात्र टाइगर  है |

 

PDF Download Click Here 

मध्य प्रदेश राज्य का इतिहास

मध्य प्रदेश का इतिहास

मुख्यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान

क्षेत्रफल : 308245 km

जनसंख्या : 85002417

राजधानी : भोपाल

मुख्यभाषा : हिंदी

राज्य चिन्ह : click here

इतिहास और भूगोल

मध्‍य प्रदेश 30, 8,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ दूसरा सबसे बड़ा भारतीय राज्‍य है। भौगोलिक दृष्टि से यह देश में एक केन्‍द्रीय स्‍थान रखता है।

सम्राट अशोक ने सबसे पहले उज्‍जैन पर शासन किया। मध्‍य भारत का काफी बड़ा हिस्‍सा गुप्‍त साम्राज्‍य (300-500 ईसवी) का भाग था। ग्‍यारहवीं शताब्‍दी के प्रारंम्‍भ में मध्‍य भारत में मुसलमानों का आगमन हुआ। सबसे पहले महमूद गज़नवी यहां आया और फिर मुहम्‍मद गौरी आया, जिसने वहां के कुछ भागों को अपनी दिल्‍ली सल्‍तनत में मिला लिया। मध्‍य भारत मुगल साम्राज्‍य का भी हिस्‍सा रहा। मराठों का प्रभाव आरंभ होने से लेकर 1794 में माधवजी सिंधिया के देहांत तक मध्‍य भारत पर मराठों का बोलबाला रहा। परंतु उसके बाद छोटे-छोटे स्‍वतंत्र राज्‍य बनने लगे। ये छोटे राज्‍य ही आगे चलकर ब्रिटिश सत्‍ता के जमने का कारण बने।

इंदौर की रानी अहिल्‍याबाई होल्‍कर, गोंड की महारानी कमलापति और रानी दुर्गावती आदि कुछ महान महिला शासकों ने अपने उत्‍कृष्‍ट शासन के लिए भारतीय इतिहास में अपना नाम स्‍वर्णाक्षरों में लिखवा लिया। मध्‍य प्रदेश की स्‍थापना 1 नवंबर, 1956 का हुई। नया राज्‍य छत्‍तीसगढ़ बनाने के लिए हुए विभाजन के बाद यह अपने वर्तमान स्‍वरूप में 1 नवंबर, 2000 को अस्तित्‍व में आया। मध्‍य प्रदेश उत्‍तर में उत्‍तर प्रदेश, पूर्व में छत्‍तीसगढ़ त‍था पश्चिम में राजस्‍थान और गुजरात, दक्षिण में महाराष्‍ट्र से घिरा है।

 

कृषि

कृषि राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था का आधार है, क्‍योंकि राज्‍य की 74.73 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और खेती पर निर्भर है। राज्‍य की करीब 49 प्रतिशत जमीन खेती योग्‍य है। 2010-11 में शुद्ध बुवाई क्षेत्र 2,08,36,000 हेक्‍टेयर रहने का अनुमान था और अनाज का कुल उत्‍पादन 171.77 मिलियन मीट्रिक टन रहा। गेहूं, चावल, दलहन जैसी प्रमुख फसलों का उत्पादन भी अच्छा रहा।

 

उद्योग और खनिज

मध्य प्रदेश ने इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, मोटरवाहनों, सूचना प्रौद्योगिकी आदि उच्च-तकनीकी उद्योगों के क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है। दूरसंचार प्रणालियों के लिए यह राज्य ऑप्टिकल फाइबर का उत्पादन कर रहा है। इंदौर के पास पीथमपुर में बड़ी संख्या में मोटर-वाहन उद्योग स्थापित हुए हैं। राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग हैंभोपाल में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लि., होशंगाबाद में सिक्योरिटी पेपर मिल, देवास में नोट छापने की प्रेस, नेपानगर में अखबारी कागज की मिल और नीमच की अल्कालॉयड फैक्ट्री। गत वर्ष राज्य में सीमेंट का उत्पादन 12.49 लाख मीट्रिक टन हुआ। पीथमपुर में जल्दी ही एक मालवाहक विमान परिसर स्थापित किया जा रहा है। भारत सरकार इंदौर में विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित कर रही है। समग्र आर्थिक विकास नीति लागू कर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए आकर्षक छूट देने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति की घोषणा की है। भारत सरकार ने धार जिले के पीथमपुर में एक राष्ट्रीय ऑटोमोटिव परीक्षण, अनुसंधान तथा विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है।

 

सिंचाई और बिजली

2009-10 में कुल 65.43 लाख हेक्टेयर इलाके में सिंचाई सुविधा उपलब्ध थी। मध्य प्रदेश में निम्न स्तर का कोयला प्रचुर मात्रा में होता है, जो बिजली उत्पादन के अनुकूल है। पनबिजली उत्पादन की भी यहां अपार क्षमता है। राज्य में विद्युत उत्पादन की कुल स्थापित क्षमता 9658.45 मेगावाट थी। यहां 902.5 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के आठ पनबिजली केंद्र हैं।

 

विकास की पहल

मध्य प्रदेश ग्रामीण रोजगार योजना सभी 50 जिलों में लागू की गई है। इस योजना को लागू करने में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर है। राज्य में बागवानी उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय बागवानी मिशन शुरू किया गया है।

 

परिवहन

सड़कें: मध्य प्रदेश में सड़कों की कुल लंबाई 91,968 किलोमीटर है। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 4,280 कि.मी. और प्रांतीय राजमार्गों की लंबाई 8,729 कि.मी. है। राज्य में सड़कों के निर्माण तथा सुधार का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है तथा लगभग 70 हजार कि.मी. सड़कों का निर्माण तथा सुधार किया जाएगा।

रेलवे: उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाला प्रमुख रेलमार्ग मध्य प्रदेश से होकर गुजरता है। राज्य में भोपाल, बीना, ग्वालियर, इंदौर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, रतलाम और उज्जैन मुख्य जंक्शन हैं। रेलवे के क्षेत्रीय मुख्यालय भोपाल, रतलाम और जबलपुर में हैं।

 

त्‍योहार

मध्य प्रदेश में कई त्योहार और उत्सव मनाए जाते हैं। आदिवासियों का एक महत्वपूर्ण त्योहार भगोरिया है, जो परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया जाता है। खजुराहो, भोजपुर, पचमढ़ी और उज्जैन में शिवरात्रि के पर्व के दौरान स्थानीय परंपराओं का रंग दिखाई देता है। चित्रकूट और ओरछा में रामनवमी पर्व के आयोजन की अनोखी परंपरा है। ओरछा, मालवा और पचमढ़ी के उत्सवों में कला और संस्कृति का बड़ा सुंदर मेल दिखाई देता है। ग्वालियर के तानसेन संगीत समारोह, मैहर के उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह, उज्जैन के कालिदास समारोह और खजुराहो के नृत्य समारोह मध्य प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध कला उत्सव हैं। जबलपुर में संगमरमर की चट्टानों के लिए मशहूर भेड़ाघाट में वार्षिक नर्मदा उत्सव की शुरुआत की गई है। शिवपुरी में भी शिवपुरी उत्सव शुरू किया गया है।

 


अफ्रीका को पोलियो मुक्त घोषित किया WHO

 अफ्रीका को पोलियो मुक्त घोषित किया WHO 


    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि अफ्रीका के अंतिम देश नाइजीरिया के पोलियो मुक्त देश घोषित होने के बाद 25 अगस्त 2020 को पूरा अफ्रीका महाद्वीप वाइल्ड पोलियो से मुक्त हो गया. अफ्रीकी देश नाइजीरिया में ही पोलियो वायरस बचा था. पिछले चार सालों से यहां पोलियो का एक भी मामला नहीं आया है.

    डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका रीजन के कार्यालय ने अफ्रीका महाद्वीप को पोलियो मुक्त घोषित किया. डब्ल्यूएचओ ने साल 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीपीईआई) शुरू की थी. तब से लेकर अब तक लगभग पूरी दुनिया से पोलियो को खत्म किया जा चुका है. अफ्रीका में आखिरी बार पोलियो का मामला साल 2016 में नाइजीरिया में आया था.

    पोलियो अब केवल दो देशों में बचा


    अफ्रीका को पोलियो वायरस से मुक्त घोषित किए जाने के बाद केवल पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश होंगे जहां पर पोलियो वायरस सक्रिय है और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले और असुरक्षा की वजह से पोलियो की बीमारी और जटिल हो गई है. अर्थात दुनिया में अब पोलियो केवल दो देशों (पाकिस्तान और अफगानिस्तान) में बचा है.

    दूसरी बार अफ्रीका में किसी वायरस को खत्म किया

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यह दूसरी बार है जब अफ्रीका में किसी वायरस को खत्म किया गया है. चार दशक पहले अफ्रीका में चेचक को पूरी तरह से खत्म किया गया था. हालांकि,विशाल अफ्रीका महाद्वीप जहां पर 130 करोड़ लोग रहते हैं शिथिल निगरानी प्रणाली से पोलियो वायरस के छिटपुट मामले आने की आशंका बनी हुई है, जिसका पता नहीं लग पाया है.

    किसी देश को पोलियो मुक्त कैसे माना जाता है?


    जब किसी देश में चार साल तक पोलियो का कोई नया मामला नहीं सामने आता तो उसे पोलियो मुक्त मान लिया जाता है. अफ्रीका में केवल नाइजीरिया में ही पोलियो वायरस था. यहां साल 2016 से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है. साल 1996 में पूरे अफ्रीका में लगभग 75 हजार बच्चे पोलियो का शिकार हुए थे. इस दौरान अफ्रीका का प्रत्येक एक देश प्रभावित था.

    भारत कब पोलियो मुक्त हुआ था ?


    डब्लूएचओ ने 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था. इस दिन दिल्ली स्थित डब्लूएचओ के कार्यालय में आयोजित समारोह में दक्षिण-पूर्व एशिया को पोलियो मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया. इसी के तहत भारत भी पोलियो मुक्त घोषित हो गया था.

    पोलियो क्या है?


    पोलियो एक विषाणुजन्य रोग है, जो अधिकांशत: बच्चों को होता है. यद्यपि यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, फिर भी बच्चे ही इसका शिकार ज़्यादा होते हैं. पोलियो का वायरस संक्रमण से फैलता है. इसका संक्रमण मुख्य रूप से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फेको-मौखिक मार्ग के द्वारा होता है. यह पानी या मल पदार्थ, अस्वच्छ भोजन के साथ, जल के संक्रमण से हो सकता है. यह एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जिससे शरीर के अंगों में विकलांगता आ सकती है. पोलियो लाईलाज है, क्‍योंकि इसका लकवापन ठीक नहीं हो सकता है. बचाव ही इस बीमारी का एक मात्र उपाय है |

    Follow Me

    भूगोल का पिता

    भूगोल का पिता कहे जाते है -

    इरेटोस्थनीज (276 ईसापूर्व से 195–194 ईसापूर्व) को भूगोल का पिता कहा जाता है । इरेटोस्थनीज यूनान के एक गणितज्ञ, भूगोलविद, कवि, खगोलविद एवं संगीत सिद्धानतकार थे । भूगोल को एक अलग अध्ययन शास्त्र के रूप में स्थापित किया और भूगोल के लिए
    GEOGRAPHICA शब्द का प्रयोग किया। इसलिए इनको व्यवस्थित भूगोल का जनक भी कहते है।