इकाई : 1 विकास की ऊँची पहुँच
मानव , विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी का दैनिक जीवन में उपयोग ।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास से मानव जीवन |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में क्रान्ति ।
आपने अपने दैनिक जीवन में कार्य की सगमता का अनभव अवश्य किया होगा । घर में गैस सिलिंडर हो या बाहर किस पेड़ का कटा हुआ तना , आपने देखा होगा कि उसे उठा कर ले जाने की अपेक्षा कम बल लगाकर लुढ़का कर ले जाना आसान होता है ,हा यहा आप विचार करें तो पायेंगे कि इस प्रकार का कार्य वैज्ञानिक सिद्धान्त पर आधारित है ।