विराम चिन्ह
व्यक्ति अपने मन के भावों या विचारों को व्यक्त करते समय जब, कभी - कभी बीच में या बात खत्म होने पर रुकता है तो उसे विराम कहते हैं । विराम का अर्थ है - रुकना या ठहरना । लिखते समय रुकावट या विराम के | स्थानों को जिन चिह्नों द्वारा व्यक्त किया जाता है , उसे विराम चिह्न कहते हैं । भाषा | में विराम चिह्नों का विशेष महत्व होता है । यदि चिह्नों का सही प्रयोग न किया जाए | तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है ।
हिन्दी के प्रमुख विराम चिह्न
हिंदी के प्रमुख विराम चिन्ह 13 प्रकार के होते है :-
हिन्दी में प्रयुक्त किए जाने वाले विराम चिह्न इस प्रकार हैं
नाम चिह्न
1 . पूर्ण विराम ( Full Stop ) ( I )
2 . अर्द्ध विराम ( Semi Colon ) ( ; )
3 . अल्प विराम ( Comma ) ( , )
4 . प्रश्नवाचक ( Question Mark ) ( ? )
5 . विस्मयवाचक ( Sign of Exclamation ) ( ! )
6 . निर्देशक ( Dash ) ( - )
7 . उद्धरण ( Inverted Commas ) ( " " )
8 . योजक ( Hyphen ) ( - )
9 . विवरण चिह्न ( Colon Dash ) ( :- )
10 . कोष्ठक ( Brackets ) ( ) [ ] { }
11 . लाघव ( Sign of Abbreviation ) ( ० )
12 . हंसपद ( ^ )
13 . समतामूलक। ( = )
1 . पूर्ण विराम ( Full Stop ) ( I )
2 . अर्द्ध विराम ( Semi Colon ) ( ; )
3 . अल्प विराम ( Comma ) ( , )
4 . प्रश्नवाचक ( Question Mark ) ( ? )
5 . विस्मयवाचक ( Sign of Exclamation ) ( ! )
6 . निर्देशक ( Dash ) ( - )
7 . उद्धरण ( Inverted Commas ) ( " " )
8 . योजक ( Hyphen ) ( - )
9 . विवरण चिह्न ( Colon Dash ) ( :- )
10 . कोष्ठक ( Brackets ) ( ) [ ] { }
11 . लाघव ( Sign of Abbreviation ) ( ० )
12 . हंसपद ( ^ )
13 . समतामूलक। ( = )
1 . पूर्ण विराम ( | )
इस चिह्न का प्रयोग प्रश्नवाचक तथा विस्मयवाचक वाक्यों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाक्यों के अंत में किया जाता है । जब हम बोलते समय वाक्य की समाप्ति पर कुछ समय के लिए रुकते हैं , तब अगला वाक्य आरंभ करते हैं । उस वक्त पूर्ण विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है , जैसे
• ज्ञानन्दा बाजार गई ।
• सुकृत मेहनत से पढ़ता है ।
• गज़ल खेलती है ।
( 2 ) . अर्द्ध विराम ( ; )
जब भी पूर्ण विराम की तुलना में थोड़ी कम देर के लिए रुकना होता है , वहाँ अर्द्ध विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है , जैसे-
. जुबिन बाजार से घर गया : नहाया और नाश्ता किया अपनी गाड़ी उठाई । और स्कूल चला गया ।
3 . अल्प विराम ( , )
वाक्य में जब बहुत कम देर के लिए ठहरना होता है , वहाँ अल्प विराम का प्रयोग किया जाता है । इस चिह्न का प्रयोग वाक्य में सर्वाधिक होता है . जैसे अर्चना शादी में न जा सकी , क्योंकि वह अस्वस्थ थी । • हाँ , मैं लखनऊ जाऊँगा । प्रखर , तुम बाहर मत जाओ । • प्रज्ञा बाज़ार से केला , आम , सन्तरा , सेब व अंगूर लाई ।
4 . प्रश्नवाचक ( ? )
जब वाक्य में क्या , कब , क्यों , कहाँ , कैसे आदि शब्दों का प्रयोग होता है , वहाँ प्रश्नवाचक चिह्न लगाया जाता है , जैसे
• राकेश इन्दौर कब जा रहा है ?
• आशीष किसके साथ जयपुर गया था ?
• पूर्णिमा कहाँ जा रही है ?
• कृति क्या पढ़ रही है ?
• पंक्ति कब लौटकर आएगी ?
5 . विस्मयवाचक ( ! )
विस्मयवाचक चिह्न का प्रयोग आश्चर्य , घृणा , हर्ष , विस्मय आदि भावों को व्यक्त करने वाले शब्दों के साथ किया जाता है , जैसे
• अरे ! तुम पढ़ चुके ।
• वाह ! कितनी सुन्दर पोशाक है ।
• हे प्रभु ! अभिषेक को सद्बुद्धि दो ।
6 . निर्देशक ( - )
जब किसी व्यक्ति द्वारा कहे गए कथन को उद्धृत करना हो , वाक्य में टूटे हुए विचारों को जोड़ना हो , किसी रचना के बाद उसके कवि या लेखक का नाम लिखना हो तो निर्देशक चिह्न का प्रयोग किया जाता है , जैसे
• अमृत - तुम कहाँ जा रहे हो ?
• कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे निम्नलिखित हैं - सजल , प्रज्ञा , प्रखर , जुबिन , कृति , पंक्ति , गजल व चाहत ।
7 . उद्धरण ( " " )
जब किसी कथन को जैसा का तैसा उद्धृत करना हो तो उद्धरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है , जैसे
• मैंने डॉ . वत्स की मधुआला ' पढ़ी ।
• डॉ . वर्मा ने कहा - " जो सदैव प्रसन्न रहते हैं वह स्वस्थ रहते है ।
8 . योजक ( - )
जब समानार्थक शब्द लिखने हों , तो उनके मध्य योजक चिह्न का प्रयोग किया जाता है , जैसे - सुख - दुख , जीवन - मरण , दूर - दूर , पास - पास आदि । |
9 . विवरण चिह्न ( : - )
जब किसी कथन को विस्तृत रूप से व्यक्त करना होता है तब विवरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है , जैसे
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
10 . कोष्ठक ( )
कोष्ठक का प्रयोग विकल्प दिखाने या क्रमसूचक अंकों , अक्षरों के साथ होता है , जैसे ( क ) , ( ख ) , ( 10 ) , ( 20 )
11 . लाघव ( ० )
किसी बड़े शब्द को संक्षिप्त रूप से व्यक्त करने के लिए लाघव चिह्नों का प्रयोग किया जाता है , जैसे डॉ . , प्रो . , कृ . , प . , उ . , एम . ए . , बी . ए . आदि ।
12 . हंसपद ( ^ )
वाक्य लिखते समय जब कोई शब्द या अंश छूट जाता है तो इस चिह्न को लगाकर उस छुटे हुए शब्द को लिख दिया जाता है , जैसे संविधान 26 जनवरी 1950 को हमारा लागू हुआ । |
13 . समतामूलक ( = )
किसी शब्द का अर्थ लिखते समय समतामूलक शब्द का प्रयोग होता है , जैसे
ललित = सुन्दर
निशीथ = रात्रि का द्वितीय प्रहर ।
निशीथ = रात्रि का द्वितीय प्रहर ।
-------------------------------------------------------------------
" परीक्षा से संबंधित किसी भी कोई भी प्रश्न हमसे आप पूछ सकते है "
हमारी वेबसाइट www.yashrajeducation.com पर आप UPTET से संबंधित प्रश्न को पढ़ सकते है UPTET से संबंधित मैंने बहुत कुछ दे रखा है आप पढ़े
और दूसरों को भी शेयर करे, ताकि दूसरो को भी सहायता हो सके ।
हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है
@yashrajeducation
हमारी अन्य वेबसाइट :-
www.yashrajonlinenews.blogspot.com
www.yashrajeducationagri.blogspot.com/
"हमारी वेबसाइट अभी नई है अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो मैं क्षमा चाहता हूं , लेकिन हमारी उस भूल को हमे Email करे , Email करने के लिए नीचे Option दिया गया है " धन्यवाद
और दूसरों को भी शेयर करे, ताकि दूसरो को भी सहायता हो सके ।
हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है
@yashrajeducation
हमारी अन्य वेबसाइट :-
www.yashrajonlinenews.blogspot.com
www.yashrajeducationagri.blogspot.com/
"हमारी वेबसाइट अभी नई है अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो मैं क्षमा चाहता हूं , लेकिन हमारी उस भूल को हमे Email करे , Email करने के लिए नीचे Option दिया गया है " धन्यवाद

