परिवहन
( Transportation )
- देश के निरंतर विकास में सुदृढ़ परिवहन की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है । वर्तमान में देश में यातायात के अनेक साधन जैसे - सड़क , रेल , नौ संचालन , वायु परिवहन आदि हैं । परिवहन प्रणाली के कुल मार्गों का लगभग 84 % सड़कें , 90 % रेलें , 6 % वायुमार्ग एवं 2 % जलमार्ग हैं ।
सड़क परिवहन ( Road Transport )
- भारत विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सड़क प्रणाली वाले देशों में से एक है ।
- इस समय देश में सड़कों की कुल लम्बाई 48 . 65 लाख कि . मी . है ।
- लम्बाई के अनुसार सड़कों का वितरण इस प्रकार है
राज्यों के राजमार्ग 1 , 48 , 259 कि मी .
ग्रामीण एवं अन्य सड़कें 49 , 83 , 579 किमी .
मुख्य जिला सड़कें 4 , 67 , 763 कि . मी .
( 1 ) राष्ट्रीय राजमार्ग ( National Highways )
- इनके विकास एवं रख - रखाव का काम केन्द्र सरकार का है ।
- सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के रख - रखाव का काम केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ( CPWD ) , भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन द्वारा होता है ।
- इनकी कुल लम्बाई 1 , 00 , 475 कि . मी . है ।
- विश्व की सबसे ऊँची सड़क मनाली - लेह राजमार्ग है । 2006 में उसे राष्ट्रीय राजमार्ग ID घोषित किया गया ।
- देश का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग नं . 7 है , जो वाराणसी कन्याकुमारी तक जाता है तथा इसकी लं . 2 , 369 किमी . है । सही की कुल लम्बाई में इनका योगदान मात्र 1 . 7 % है , परन्तु 400 / यातायात इन्हीं राजमार्गों से गुजरता है ।
- भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग ( NH ) - 47A है , जो 6 किमी है । यह केरल के बेम्बनाद झील में स्थित झील वेलिंग्टन द्वीप में है ।
- राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई में पहले तीन राज्य - 1 . उत्तर प्रदेश ( 7 , 863 कि . मी . ) , 2 . राजस्थान ( 7 , 806 कि मी . ) 3 . महाराष्ट्र ( 6 , 335 कि मी . ) ।
प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग
( Major National Highways )
प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग कहाँ से कहाँ तकNHI दिल्ली – अंबाला – जालंधर - अमृतसर - भारत पाक सीमा ( शेरशाह सूरी मार्ग )
NH - 2 दिल्ली – मथुरा – आगरा – कानपुर - इलाहाबाद – वाराणसी – कोलकाता
NH - 3 आगरा – ग्वालियर - देवास – मुम्बई
NH - 4 थाणे - पुणे - बंगलुरू - चेन्नई
NH - 5 बहरागोड़ा - चेन्नई
NH - 7 वाराणसी - जबलपुर - नागपुर - हैदराबाद - बंगलुरू - मदुरै – कन्याकुमारी ( देश का सबसे लम्बा राजमार्ग 2 , 369 कि . मी . )
NH - 8 दिल्ली - जयपुर - अजमेर - उदयपुर - अहमदाबाद - बड़ोदरा – मुम्बई
NH - 17 पानवेल - इडापेल्ली
NH - 28 दिल्ली - लखनऊ
NH - 47A विलिंग्टन आईलैण्ड - कोचीन बाई पास ( सबसे छोटा राजमार्ग 6 कि . मी . )
NH - 1A जालंधर - ऊरी ( जम्मू - कश्मीर होकर ) यह जवाहर सुरंग से होकर गुजरती है ।.
भारत के चार शीर्ष लम्बाई वाले राष्ट्रीय राजमार्ग
( Top four National Highways in India )
प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग कहाँ से कहाँ तकNH - 7 ( 2 , 639 कि . मी . ) वाराणसी – कन्याकुमारी
NH - 6 ( 1 , 949 कि . मी . ) कोलकाता – हजीरा
INH - 5 ( 1 , 533 कि . मी . ) चेन्नई - बहरागोड़ा
NH - 15 ( 1 , 526 कि . मी . ) पठानकोट - सामखियाली
( ii ) राज्य राजमार्ग ( State Highwaye)
- इन राजमार्गों के निर्माण तथा रख - रखाव का कार्य राज्य लाक निर्माण विभाग का है ।
- इनकी कुल लम्बाई 1 , 42 , 687 किमी है ।
- एशिया का सबसे बड़ा रोप वे ( रज्जमार्ग ) गढ़वाल में जोशीमठ एव ऑली को जोड़ता है ।
( iii ) राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना ( NHDP )
- यह देश की सबसे बड़ी राजमार्ग परियोजना है जिसका क्रियान्वयन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है ।
इस परियोजना के दो घटक हैं -
( a ) स्वर्णिम चतुर्भुज - इसमें दिल्ली - मुम्बई - चेन्नई - कोलकाता चार महासागरों को जोड़ने वाली 5 , 846 कि . मी . लम्बाई शामिल है ।( b ) उत्तर - दक्षिण एवं पूर्व - पश्चिम गलियारे - इनकी कुल लम्बाई 27 , 412 कि . मी . है ।
- यह उत्तर में श्रीनगर से दक्षिण में कन्याकुमारी तक एवं पूर्व में सिलचर से पश्चिम में पोरबंदर तक है ।
( iv ) केन्द्रीय सड़क कोष ( Central Road Fund )
- केन्द्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल पर अधिभार लगाकर केन्द्रीय सड़क कोष स्थापित किया है ।
- इस धन से राष्ट्रीय राजमार्गों , राज्य सड़कों , ग्रामीण सड़कों का निर्माण और रख - रखाव आदि किया जाता है ।
( v ) सरकारी - निजी भागीदारी ( Public - Private Partnership )
- अतीत में सड़क निर्माण का कार्य सरकार द्वारा ही किया जाता था , क्योंकि संसाधनों की आवश्यकता , लम्बी अवधि अनिश्चित प्रतिलाभ आदि जुड़े कारक थे ।
- सरकार ने यह निर्णय लिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के चरण - 3 से चरण - 7 तक सभी उप - परियोजनाएँ मुख्यतः सार्वजनिक निजी भागीदारी विधि से निर्माण , प्रचालन और हस्तांतरण आधार पर आरम्भ की जाएंगी ।
" परीक्षा से संबंधित किसी भी कोई भी प्रश्न हमसे आप पूछ सकते है "
हमारी वेबसाइट www.yashrajeducation.com पर आप UPTET से संबंधित प्रश्न को पढ़ सकते है UPTET से संबंधित मैंने बहुत कुछ दे रखा है आप पढ़े
और दूसरों को भी शेयर करे, ताकि दूसरो को भी सहायता हो सके ।
हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है
@yashrajeducation
हमारी अन्य वेबसाइट :-
www.yashrajonlinenews.blogspot.com
www.yashrajeducationagri.blogspot.com/
"हमारी वेबसाइट अभी नई है अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो मैं क्षमा चाहता हूं , लेकिन हमारी उस भूल को हमे Email करे , Email करने के लिए नीचे Option दिया गया है " धन्यवाद
और दूसरों को भी शेयर करे, ताकि दूसरो को भी सहायता हो सके ।
हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है
@yashrajeducation
हमारी अन्य वेबसाइट :-
www.yashrajonlinenews.blogspot.com
www.yashrajeducationagri.blogspot.com/
"हमारी वेबसाइट अभी नई है अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो मैं क्षमा चाहता हूं , लेकिन हमारी उस भूल को हमे Email करे , Email करने के लिए नीचे Option दिया गया है " धन्यवाद



