एक प्यारी सी भेट आप के लिए

हमको आगे बढ़ना होगा
तब तो पूरा सपना होगा

केवल सोकर ख़्वाब न देखो
कुछ पाने को जगना होगा

गंदला जाता जल रुकते ही
दरिया सा बन बहना होगा

मत बैठो औरों के भरोसे
खुद ही उठकर चलना होगा

YashRaj Online Education