29 अप्रैल 2020 को होने वाला क्या है ,सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर 29 अप्रैल को दुनिया खत्म होने का दावा, जानें सच क्या है !

सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर 29 अप्रैल को दुनिया खत्म होने का दावा, जानें सच क्या है


सोशल मीडिया पर अमेरिकी एजेंसी नासा के हवाले से एक बड़ा झूठ फैलाया जा रहा है. झूठे मैसेज में दावा है कि 29 अप्रैल को दुनिया खत्म हो जाएगी. समर्थन में कुछ फोटो और वीडियो भी फैलाए जा रहे हैं.


कोरोना वायरस ने दुनियाभर में दो लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. इस बीच सोशल मीडिया पर दुनिया खत्म होने के कुछ झूठे मैसेज और वीडियो वायरल हैं. जिनके जरिए लगातार ये दावा किया जा रहा है कि 29 अप्रैल 2020 को दुनिया में महाप्रलय आने वाली है. 29 अप्रैल को एक छुद्र ग्रह धरती से टकराने वाला है. उल्कापिंड धरती से टकराने पर दुनिया खत्म हो जाएगी.

 कोरोना वायरस महामारी के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी झूठी अफवाहों का दावा अमेरिकी अंतरिक्ष रिसर्च एजेंसी नासा के हवाले से किया जा रहा है. लेकिन नासा ने खुद इस अफवाह का खंडन 4 मार्च को ही कर दिया था.

क्या है सच्चाई?

नासा के अनुसार एक क्षुद्रग्रह, जिसे आधिकारिक तौर पर 52768 (1998 OR2) कहा जा रहा है, वो 29 अप्रैल को लगभग 4 मिलियन मील की दूरी पर पृथ्वी के पास से गुजरेगा. 1998 OR2 नाम का यह एस्टेरायड संभावित रूप से खतरनाक हो सकता है क्योंकि ये विशाल आकार का है. लेकिन इससे पृथ्वी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी. इससे डरने वाली कोई बात नहीं है.

इसलिए नासा के हवाले से 29 अप्रैल को दुनिया के अंत का ऐलान करने वाले दावे झूठे हैं.