* आईसीएमआर ने कोविड -19 परीक्षण रणनीति का विस्तार किया, हॉट स्पॉट क्षेत्र में रोग के लक्षण वाले सभी मरीजों को इसमें शामिल किया गया। *
* 16,000 से अधिक सैंपल संग्रह केंद्रों के साथ 146 सरकारी और 67 निजी लैब्स परिचालित। *
* घरेलू जरूरतों के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) की उपलब्धता और उत्पादन 100% सुनिश्चित। *
* 14.3 लाख फंसे हुए प्रवासी कामगारों और अन्य लोगों के लिए 37,978 राहत शिविर और आश्रय गृह स्थापित किए गए। *
* 26,225 भोजन शिविर के जरिए 1 करोड़ से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। *