अभियंता दिवस क्या है जाने कब मनाया जाता है

अभियंता दिवस 

 


मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

विवरणभारत में 'अभियंता दिवस' 'भारतरत्न' प्राप्त प्रसिद्ध अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में 15 सितम्बर को मनाया जाता है।
तिथि15 सितम्बर
शुरुआत1968
स्मृति दिवसमोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया
विशेषभारत में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है।
अन्य जानकारीइस दिन भारतीय अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के आदर्शों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर अपने कार्य-कलापों का आत्म विमोचन करते हैं और अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन करने का संकल्प लेते हैं।

अभियंता दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष '15 सितम्बर' को मनाया जाता है। इसी दिन भारत के महान् अभियंता और 'भारतरत्न' प्राप्त मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस होता है। आज भी मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है। अपने समय के बहुत बड़े इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता के रूप में देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत ही नहीं, वरन् विश्व की महान् प्रतिभाओं में गिना जाता है। इसे भी पढ़े  ( विश्व के सभी प्रमुख देशों के राष्ट्रीय पशु/जानवरों के नाम की सूची )


अभियंताओ का संकल्प दिवस 


एक सौ एक वर्ष का यशस्वी जीवन जीने वाले मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया सदैव भारतीय आकाश में अपना प्रकाश बिखेरते रहेंगे। भारत सरकार द्वारा 1968 ई. में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्म तिथि को 'अभियंता दिवस' घोषित किया गया था। तब से हर वर्ष इस पुनीत अवसर पर सभी भारतीय अभियंता एकत्रित होकर उनकी प्रेरणादायिनी कृतित्व एवं आदर्शो के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर अपने कार्य-कलापों का आत्म विमोचन करते हैं और इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाने का प्रण लेते हैं। संकल्प अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन करते हैं। इसे भी पढ़े   संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस हर साल 23 जून )

भारत की आज़ादी के बाद नये भारत के निर्माण और विकास में प्रतिभावान इंजीनियरों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गांव एवं शहरों के समग्र विकास के लिए सड़कों, पुल-पुलियों और सिंचाई जलाशयों सहित अधोसंरचना निर्माण के अनेक कार्य हो रहे हैं। हमारे इंजीनियरों ने अपनी कुशलता से इन सभी निर्माण कार्यो को गति प्रदान की है। राज्य और देश के विकास में इंजीनियरों के इस योगदान के साथ-साथ 'अभियंता दिवस' के इस मौके पर 'भारतरत्न' सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रेरणादायक जीवन गाथा को भी याद किया जाता है।इसे भी पढ़े   (भारत के प्रमुख मकबरे,फाटक,मीनारों के नाम और स्थान)


"दोस्तों जैसेकि आप लोग जानते है कि यशराज ऑनलाइन एजुकेशन की टीम आप के लिए प्रतिदिन कुछ नया ज्ञान देने की कोशिस में लगे रहते हैऔर इसी प्रकार हमारी टीम आप के लिए आज फिर एक नये टॉपिक आप के सामने लेकर आये हैजोकि आप को परीक्षाओ में कुछ सहायता कर सके और आप की मेहनत सफल हो सकेआप अपने सपनो को साकार कर सके |    धन्यवाद"

ध्यान दे : इस पोस्ट को हमने बहुत ध्यान से लिखा है फिर भी अगर इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि पायी जाती है हमे ईमेल के माध्यम से सूचित करें 

E:mail-info.yashrajedu@gmail.com