प्रादेशिक सेना की स्थापना
9 अक्टूबर 1949 को प्रादेशिक सेना की स्थापना हुई थी। इस सेना में करीब 40 हजार जवान शामिल हैं। ये आर्मी युवकों को अवसर देती है कि अगर उनमें अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है और अपने राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं तो प्रादेशिक सेना आपके लिए बेहतर चुनाव होगा। ये आर्मी युद्ध या लड़ाई के दौरान मार्गदर्शक की भूमिका निभाने से लेकर सेना तक की मदद करती है।

क्या है प्रादेशिक सेना
प्रादेशिक सेना एक स्वैच्छिक नागरिक सेवा है। नियमित भारतीय सेना के बाद ये रक्षा करने वाली दूसरी सेना है। इसके जरिए आम नागरिक सेना में भर्ती होने और देश की सेवा का शौक पूरा कर सकता है। युद्ध के समय तैनाती के लिए प्रादेशिक सेना का उपयोग होता है। इसमें शामिल होने वाले लोगों को कम समय में प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे सक्षम सैनिक बन सकें। हालांकि, अफसर के रूप में चुने जाने वाले सदस्यों को 'लेफ्टिनेंट' का दर्जा और सैन्य अफसर के समान वेतन-भत्ते मिलते हैं।