27 November Today Historical Events
इतिहास में आज के दिन यानि 27 नवम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं घटी जैसे अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीग्राफ का आविष्कार किया था। अन्य प्रमुख घटनाएं घटी वह इस प्रकार है……
27 नवंबर का इतिहास – 27 November Today Historical Events
27 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 27
- पोप अर्बन द्वितीय ने 1095 में पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
- सन 1795 में पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
- पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने 1807 में नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
- पोलैंड साम्राज्य ने 1815 में संविधान अपनाया।
- अल्फ्रेड नोबेल ने 1895 में नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
- अल्बानिया ने 1912 में राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
- पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने 1932 में अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- पेरिस में पुलिस ने 1947 में कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया।
- जबलपुर के निवासियों ने 1949 में चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
- अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 1953 में की आयु में निधन हुआ।
- उरुग्वे ने 1966 में संविधान अपनाया।
- फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने 1967 में फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाजार की कोशिशों का विरोध करेंगे.
- गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की 1975 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
- मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ 1995 चुनी गईं।
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया 2004 में भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 में अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश 2008 में देश का पहला राज्य बना।
27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 27 November
- जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का 1817 में जन्म हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का 1881 में जन्म हुआ।
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का 1888 में जन्म हुआ।
- प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का 1907 में जन्म हुआ।
- मार्शल आर्ट के महानायक ब्रुस ली का 1940 में जन्म हुआ।
- हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का 1952 में जन्म हुआ।
- भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का का 1986 में जन्म हुआ।
27 नवंबर को हुए निधन – Famous Deaths of 27 November
- मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार गजानन त्र्यंबक माडखोलकर का निधन 1976 में निधन हुआ।
- भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का निधन 1978 में निधन हुआ।
- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि शिवमंगल सिंह सुमन का निधन 2002 में निधन हुआ।
- विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन 2008 में निधन हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़ान का निधन 2011 में निधन हुआ।