कैसे हुई इंटरनेट की
शुरुआत, भारत में कब हुई इंटरनेट की शुरुआत, इंटरनेट के फायदे और नुकसान
कैसे हुई इंटरनेट की शुरुआत ?
सबसे पहले इंटरनेट की शुरुआत अमेरिका सेना द्धारा पेंटागन
अमेरिका के रक्षा विभाग में की गई थी। साल 1969 में ARPANET मतलब (Advance
Research project Agency) नाम का Networking Project लॉन्च किया गया था।
जिसका इस्तेमाल युद्द के समय बिना किसी मुश्किलों के गोपनीय
सूचना भेजने और संचार व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए किया गया था। वहीं थोड़े
समय बाद इससे मिलने वाले लाभों को देख शोधकर्ता, वैज्ञानिक, मिलिट्री के लोग और कॉन्ट्रेक्टर्स इसका इस्तेमाल करने लगे।
इसके बाद धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। और आज इस नेटवर्क ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
· सबसे पहले ‘Vinton Gray Cerf‘ और ‘Bob
Kanh‘ नाम के दो शख्स के द्दारा साल 1970 में इंटरनेट की शुरुआत की गई थी। इसलिए इन्हें इंटरनेट का जनक भी कहा जाता
है।
· 1972 में रेटॉमलिसंन ने
पहला ईमेल भेजा।
· 1973 : ट्रांसमिशन
कंट्रोल प्रोटोकॉल / इंटरनेट प्रोटोकॉल ( टीसीपी / आईपी ) को डिजाइन किया गया ।
· 1983 : वर्ष
1983 तक आते - आते यह इंटरनेट पर दो कंप्यूटरों के बीच संचार का माध्यम बन गया ।
इसमें से एक प्रोटोकॉल फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल ( FTP ) की
सहायता से फाइलें डाउनलोड कर पाना सम्भव हुआ ।
· 1983 : अप्रानेट
के मिलिट्री हिस्से को मिलनेट ( MILNET ) में डाल दिया गया ।
· 1986 : यू.एस.
नेशनल साइंस फाउंडेशन ( NSF
) ने एनएसएफनेट ( NSFNET ) लाँच
किया । यह पहला बड़े पैमाने का नेटवर्क था , जिसमें इंटरनेट तकनीक का
प्रयोग किया गया था ।
· 1988 : फिनलैंड
के जाब्रको ओकेरीनेने ने इंटरनेट चैटिंग का विकास किया ।
· 1989 : प्रथम
बार इंटरनेट का इंडेक्स ( अनुक्रमणिका ) बनाने का प्रयास किया । सीईआरएन के
बर्नर्स - ली ने इंटरनेट पर सूचना के वितरण की एक नई तकनीक का विकास किया , जिसे अंतत : वर्ल्ड वाइड वेब कहा गया । यह वेब हाइपरटेक्स्ट पर आधारित है , जो कि किसी इंटरनेट प्रयोगकर्ता को इंटरनेट की विभिन्न साइट्स पर एक
डाक्यूमेंट से दूसरे को जोड़ता है । यह कार्य हाइपरलिंक ( विशेष रूप से प्रोग्राम
किए गए शब्दों ,
बटन अथवा ग्राफिक्स ) के माध्यम से होता है ।
· 1991 : प्रथम
यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस ,
गोफर का विकास हुआ ।
· 1993 : मोजेइक
नामक नेवीगेटिंग सिस्टम का विकास हुआ ।
· 1994 : नेटस्केप
कम्युनिकेशन और 1995 में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने - अपने ब्राउज़र बाजार में उतारे । इन ब्राउज़रों
से प्रयोगकर्ताओं के लिए इंटरनेट का प्रयोग अत्यन्त आसान हो गया ।
· 1995 : प्रारंभिक
व्यावसायिक साइट्स को इंटरनेट पर लाँच किया गया ।
· 1996 : 1996
तक आते - आते दुनिया भर में इंटरनेट को काफी लोकप्रियता हासिल हो गई । इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या
4.5 करोड़ पहुँची ।
· 1999 : ईकॉमर्स
की अवधारणा अत्यन्त तेजी से फैली , जिससे इंटरनेट के द्वारा
खरीद - फरोख्त लोकप्रिय हो गई ।
· 2003 : न्यूजीलैण्ड
में NIUE ने इंटरनेट के माध्यम से देशव्यापी ' वायरलेस एक्सेस ' प्रणाली का प्रयोग आरंभ किया ।
भारत में कब हुई इंटरनेट
की शुरुआत
भारत में विदेश संचार निगम लिमिटेड VSNL द्धारा टेलीफोन लाइन के जरिए भारत में सबसे पहले इंटरनेट का इस्तेमाल 15 अगस्त साल 1995 में किया गया था। शुरुआत में देश में करीब 20- 30
कंप्यूटर ही इंटरनेट से जुड़ सके थे।
इंटरनेट के फायदे और
नुकसान
·
ऑनलाइन बिल Online Bills
·
सूचना भेज और प्राप्त कर
सकते हैं Send
and receive information
·
ऑनलाइन ऑफिस Online office
·
ऑनलाइन शॉपिंग Online Shopping
·
व्यापार को बढ़ावा Business promotion
·
ऑनलाइन नौकरी की जानकारी व
आवेदन Online
job details and Application
·
फ्रीलांसिंग Freelancing
· मनोरंजन Entertainment
नुकसान
·
समय की बर्बादी Waste of time
·
इन्टरनेट फ्री नहीं होता
है Internet
is not free
·
शोषण, अश्लीलता और हिंसक छवियां Exploitation and pornography and violent images
·
पहचान की चोरी, हैकिंग,
वायरस और धोखाधड़ी Identity theft, hacking, viruses, and cheating
·
स्पैम ईमेल और विज्ञापन Spam emails and
Advertisements
·
इंटरनेट की लत और
स्वास्थ्य प्रभाव Internet
Addiction & Health Effects