भारत के माननीय राष्ट्रपति
श्री प्रणव मुखर्जी ने दो डिजिटल शिक्षा पहलों- स्वयं और स्वयं प्रभा का उद्घाटन
किया। इसका शुभारंभ रविवार 9 जुलाई 2017 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया गया। इसी दिन देश भर में
गुरू या शिक्षकों की पूजा की जाती है। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार श्री
अरविंद सुब्रमण्यम और इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव अजय साहनी
उन लोगों मे से एक हैं जिन्होंने लॉन्चिंग समारोह में भाग लिया।