सर्वनाम ( हिंदी ) UPTET By आलोक वर्मा

                         सर्वनाम 
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते । जैसे - मैं , तुम , यह , वह , उसके आदि । सर्वनाम भाषा को सुंदर , सहज और सुविधाजनक बनाते हैं , क्योंकि भाषा में एक ही शब्द की बार - बार आवृत्ति भाषा की सुन्दरता समाप्त हो जाती है , जैसे किसी गद्याश में श्वेता के विषय है । बात हो रही है तो बार - बार श्वेता का नाम लेना अटपटा लगेगा इसलिए कहा । हम सर्वनाम का प्रयोग करते हैं । 

सर्वनाम के भेद सर्वनाम के छ : भेद होते हैं 
1 . पुरुषवाचक सर्वनाम 
2 . निश्चयवाचक सर्वनाम 
3 . अनिश्चयवाचक सर्वनाम 
4 . सम्बन्धवाचक सर्वनाम 
5 . प्रश्नवाचक सर्वनाम 
6 . निजवाचक सर्वनाम 

1 . पुरुषवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम जो स्त्री या पुरुष के नाम के बदले प्रयुक्त किए जाते हैं , पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं । 
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं 
प्रथम पुरुष - वक्ता या लेखक जब स्वयं से संबंध रखने वाले सर्वनामों का प्रयोग करता है , वे प्रथम पुरुष कहलाते हैं , जैसे - हम , हमारा , मैं , मेरा , हमने , मुझे , हमें । 
मध्यम पुरुष - वक्ता द्वारा श्रोता के नाम के स्थान पर जिन सर्वनामों का प्रयोग किया जाता है , उन्हें मध्यम पुरुष कहते हैं , जैसे - तू . तुम , आप , तुम्हें , आपने , तुमने । 
अन्य पुरुष - वक्ता या लेखक सुनने या पढ़ने वालों के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करता है , उन्हें अन्य पुरुष सर्वनाम कहते हैं , जैसे - वे , वह , उसे , उन्हें , आदि । 
2 . निश्चयवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम जो किसी निश्चित घटना , वस्तु , व्यक्ति या कर्म के लिए प्रयुक्त होते हैं , निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते है , जैसे - यह , वह , वे , 
ये निश्चयवाचक सर्वनाम हैं । 
• वह अच्छे लोग हैं । 
• ये सुकृत का घर है । 
3 . अनिश्चयवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम जो किसी निश्चित वस्तु , व्यक्ति या घटना का बोध नहीं कराते , अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते है ; जैसे - कुछ कोई किसी आदि शब्दों का प्रयोग अनिश्चयवाचक सर्वनाम में किया जाता है । 
• बाहर कोई है । 
• रास्ते में कुछ खा लेना । 
4 . सम्बन्धवाचक सर्वनाम - जो सर्वनाम शब्द प्रधान वाक्य से आश्रित वाक्यों का सम्बन्ध जोड़ते हैं , उन्हें सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते हैं , 
जैसे • यह वही लड़का है जिससे वर्षा की शादी हो रही है । 
• जैसा करोगे वैसा भरोगे । 
5 . प्रश्नवाचक सर्वनाम - जिन शब्दों से किसी व्यक्ति वस्तु , घटना या व्यापार के विषय में प्रश्न का बोध हो , उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं , जैसे - क्या , कब , किसे , किसने , कौन आदि । 
• घर की छत पर कौन है ? 
• तुम्हें क्या खाना है ? 
• सेब किसने खाया है ? 
6 . निजवाचक सर्वनाम - वक्ता या लेखक जिन सर्वनामों का प्रयोग स्वयं के लिए करता है वे निजवाचक सर्वनाम कहे जाते हैं , 
जैसे • मैं स्वयं समझ गया । 
• मैं अपने सभी कार्य स्वयं ही करता हूँ । 
• हम खुद ही इधर आ गए ।
• मैन यह किताब लिख रहा हूं।
                                      By आलोक वर्मा