विशेषण (हिंदी) UPTET by आलोक वर्मा

                            विशेषण 
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता का बोध कराते हैं , उन्हें विशेषण कहते हैं 
जैसे - काला घोड़ा . मीठे फल , दस सेब , दो किलो जीत गोरा लडका आदि । 
इन शब्दों में काला , मीठ , दस , दो किलो व गोरा शत । विशेषण हैं । 
विशेषण के भेद विशेषण के चार भेद होते हैं 
1 . गुणवाचक विशेषण
2 . परिमाणवाचक विशेषण 
3 . संख्यावाचक विशेषण 
4 . सार्वनामिक विशेषण 

गुणवाचक विशेषण - जिन शब्दों के द्वारा संज्ञा के गुण अथवा दोष का बोध होता है , उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं , 
जैसे गुण - ईमानदारी , परिश्रमी , मिलनसार , बुद्धिमान , पवित्र , अयोग्य , पापी , दुष्ट , चतुर । दशा - रोगी . निरोगी , मोटा , पतला , धनवान , स्वस्थ , कमज़ोर , बलिष्ठ । 
स्थान - जापानी , चीनी , भारतीय , मैदानी , पहाड़ी । रूप , रंग - काली , पीली , गुलाबी , चमकीला , गेहुँआ । आकार छोटा , नाटा , आयताकार , पतला , चौड़ा , छोटा । स्वाद / गंध - फीका , तीखा , सुगंधित गंधहीन , खट्टा । 
2 . परिमाणवाचक विशेषण - जिन शब्दों से किसी संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा या परिमाण की जानकारी होती है उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं , 
जैसे - पाँच लीटर , दो किलो , बहुत - सी , थोड़ा आदि । • पाँच किलो सेब दो • बहुत सारे लोग हमारे घर आए । मैं ज्यादा मीठा नहीं खा सकता । 

3 . संख्यावाचक विशेषण - जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध होता है , उसे सख्यावाचक विशेषण कहते हैं ; 
जैसे - पहला चौथा , थोड़े , कई , दसवाँ आदि । 
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद होते हैं 
( i ) निश्चित संख्यावाचक 
( ii ) अनिश्चित संख्यावाचक 

( i ) निश्चित सख्यावाचक - विशेषण शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की निश्चित संख्या का बोध होता है , उन्हें निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं ,
 जैसे - एक , तीन , चार , दस , हजार आदि । 
( ii ) अनिश्चित संख्यावाचक - जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की निश्चित संख्या का बोध न हो उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं , 
जैसे - कुछ . थोड़े , अनेक , कई , काफी आदि ।

4 . सार्वनामिक विशेषण - जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं , वे सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं , जैसे - यह , वह , कोई , ऐसा , ऐसी , वैसा , वैसी आदि । यह संज्ञा शब्दों के पहले प्रयुक्त होकर विशेषण का कार्य करते हैं , जैसे • वह लड़की बहुत होशियार है । • इस किताब को जरूर पढ़िए । • उनके घर आज कार्यक्रम है ।
                                By आलोक वर्मा