लिंग (हिंदी) UPTET by आलोक वर्मा

                           लिंग 
संज्ञा के जिस रूप से पुरुष या स्त्री तत्व का बोध हो , उसे लिंग कहते हैं । 
हिन्दी में दो लिंग होते हैं - पुल्लिंग और स्त्रीलिंग । 

 पुल्लिग
जिन शब्दों में आकारान्त शब्द हो , उसे पुल्लिंग कहते हैं , जैसे - मटका , कपड़ा , घोड़ा , आदि । 
• आ , आव , आपा , पन , पा आदि प्रत्यय जुड़े शब्द पुल्लिग होते हैं । 
जैसे - मोटापा , बुढ़ापा । 
• पर्वतों के नाम - अरावली , हिमालय , कैलाश । 
• मासों के नाम - चैत्र , आषाढ़ , मार्च , अप्रैल । 
• ग्रहों के नाम - तारा , ध्रुव , शनि , चन्द्र । 

स्त्रीलिंग
- शब्द के जिस रूप से किसी प्राणी या वस्तु के स्त्री जाति का होने का बोध होता है , उसे स्त्रीलिंग कहते हैं , जैसे - सीता , रीता , गीता आदि । 
ईकारांत शब्द स्त्रीलिंग होते हैं , जैसे - उदासी , बोली , चिट्ठी । 
• नदियों के नाम - गंगा , यमुना , चंबल , कावेरी । तिथियों के नाम - प्रथम , द्वितीय , तृतीया , चतुर्थी । 
• भाषाओं के नाम - गुजराती , मद्रासी , अंग्रेजी , मराठी । आई , ता , आवट आदि प्रत्यय वाली भाववाचक संज्ञाएँ स्त्रीलिंग होती हैं ; 
जैसे - खटाई , मिठास , लिखावट , नीचता , चुभन , कृति आदि ।
             By आलोक वर्मा