बाल विकास के क्षेत्र. UPTET. by आलोक वर्मा

          बाल विकास के क्षेत्र

( Scopes of Child Development )
बाल विकास का क्षेत्र अत्यन्त ही विस्तृत और व्यापक है । यह बालक के विकास के सभी आयामों , स्वरूपों , असामान्यताओं , शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों तथा उनको प्रभावित करने वाले तत्वों ; जैसे परिपक्वता और शिक्षण , वंशानुक्रम और वातावरण आदि सभी का अध्ययन करता है । वर्तमान समय में यह इतना अधिक महत्वपूर्ण विषय हो गया है कि दिनों दिन इसका विस्तार बढ़ता जा रहा है । बाल विकास के विषय क्षेत्र के अन्तर्गत निम्नलिखित बातों को सम्मिलित किया जाता है

1 . बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन ( Study of Various Stages of Development ) - प्राणी के जीवन प्रसार में अनेकों अवस्थायें होती हैं । जैसे - गर्भकालीन अवस्था , शैशवावस्था , बचपनावस्था , बाल्यावस्था , वयःसंधि और किशोरावस्था । बाल विकास केवल बाल्यावस्था का ही अध्ययन नहीं करता अपितु विकास क्रम की सभी अवस्थाओं के शारीरिक , मानसिक , सामाजिक , संवेगात्मक , बौद्धिक आदि सभी पहलुओं का अध्ययन करता है ।

2 . बाल विकास के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन ( Study of Various Aspects of Child Development ) - बाल विकास , विकास के किसी एक ही क्षेत्र से सम्बन्धित नहीं होता है । इसके अन्तर्गत विकास के विभिन्न पहलओं , जैसे - शारीरिक विकास , मानसिक विकास , संवेगात्मक विकास सामाजिक विकास , क्रियात्मक विकास , भाषा विकास , नैतिक विकास चारित्रिक विकास और व्यक्तित्व विकास सभी का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया जाता है ।

3 . बालकों की विभिन्न असामान्यताओं का अध्ययन ( Study of Various Abnormalities of Children ) - बाल विकास के अन्तर्गत केवल सामान्य बालकों के विकास का ही अध्ययन नहीं किया जाता बल्कि बालकों के जीवन विकास क्रम में होने वाली असामान्यताओं और विकृतियों का भी अध्ययन किया जाता है । बाल विकास , असन्तुलित । व्यवहारों , मानसिक विकारों , बौद्धिक दुर्बलताओं तथा बाल अपराधों के । कारणों को जानने का प्रयास करता है और निराकरण हेतु उपाय भी बताता है ।

4 . मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का अध्ययन ( Study of Mental Hygiene ) - बाल विकास केवल मानसिक दुर्बलताओं और रोगों का ही अध्ययन नहीं करता बल्कि विभिन्न मनोवैज्ञानिक तरीकों से उनके उपचार भी प्रस्तुत करता है । मनोचिकित्सा बाल मनोविज्ञान और बाल विकास की ही देन है ।

5 . बालकों की विभिन्न मानसिक प्रक्रियाओं का अध्ययन ( Study ofVarious Mental Processes of Children ) - बाल विकास बालकों के बौद्धिक विकास की विभिन्न मानसिक प्रक्रियाओं ; जैसे - अधिगम , कल्पना , चिन्तन , तर्क , स्मृति तथा प्रत्यक्षीकरण आदि का अध्ययन करता है । बाल विकास यह जानने का प्रयास करता है कि विभिन्न आयु स्तरों में इन मानसिक प्रक्रियायें किस रूप में पायी जाती हैं और इनके विकास की । गति क्या होती है ? इसी के आधार पर मानसिक प्रक्रियाओं का विकास किया जाता है ।

6 . बालकों की वैयक्तिक भिन्नताओं का अध्ययन ( Study of Individual Differences of Children ) - यद्यपि सभी आयु स्तरों पर विकास का एक निश्चित प्रतिरूप होता है लेकिन फिर भी प्रत्येक क्षेत्र में सभी . बालकों का विकास समान नहीं होता है । शारीरिक विकास में कुछ बालक अधिक लम्बे , कुछ नाटे तथा कुछ सामान्य लम्बाई के होते हैं । इसी प्रकार मानसिक विकास में भी कुछ प्रतिभाशाली , कुछ सामान्य और कुछ मन्द बुद्धि होते है । इसी प्रकार कुछ बालक सामाजिक तथा बहिर्मुखी होते हैं जबकि कुछ अन्तर्मुखी । अतः विकास के सभी क्षेत्रों में व्यक्तिगत भिन्नता पायी जाती है । बाल विकास वैयक्तिक भिन्नताओं का अध्ययन कर उन कारणों को जानने का प्रयास करता है , जिससे सामान्य विकास प्रभावित हुआ है ।

7 . बालकों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन ( Assessment of Children Personality ) - बाल विकास के अन्तर्गत बालकों की विभिन्न शारीरिक और मानसिक योग्यताओं का मापन व मूल्यांकन किया जाता है । योग्यताओं के मापन व मूल्याकन के लिये बाल विकास के क्षेत्र में मनोवैज्ञानिकों द्वारा नित नये वैज्ञानिक तथा प्रमापीकृत परीक्षणों का निर्माण किया जाता है । ये परीक्षण विभिन्न आयु - स्तरों पर बालकों की योग्यताओं का मापन कर उनके व्यक्तित्व का मूल्यांकन करते हैं ।

8 . बालकों की रुचियों का अध्ययन ( Study of Childhood Interests ) - बाल विकास बालकों की रुचियों का अध्ययन कर उन्हें । शैक्षिक और व्यावसायिक निर्देशन प्रदान करता है । रुचियाँ एक अर्जित व्यवहार है जो जन्मजात नहीं होती हैं बल्कि सीखी जाती हैं । रुचियाँ । कार्य की प्रगति में प्रेरणा का कार्य करती हैं और लक्ष्य की पूर्ति को आसान बनाती हैं | यदि बालक को किसी कार्य में रुचि होती है तो वह । उसे शीघ्रता से अधिक मनोयोग के साथ पूरा कर लेता है । ।
                               By Alok Verma