पर्यावरण के प्रश्न उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे गए 2018 के महत्व पूर्ण प्रश्न उत्तर
पर्यावरणीय अध्ययन
1. किस वर्णक की उपस्थिति के कारण पौधे हरे होते है ?उत्तर :- क्लोरोफिल
व्याख्या - क्लोरोफिल एक प्रोटीन युक्त जटिल रासायनिक यौगिक है । यह वर्णक पौधों के हरे रंग का कारण है । एंथोसायनिन पानी में घुलनशील वेचुएलर पिगमेंट होते हैं , जो उनके पी . एच . पर निर्भर करते हुए लाल , बैंगनी , नीले या काले रंग के दिखाई दे सकते हैं । लाइकोपेन एक लाल चमकदार कैरोटीन और कैरोटीनॉयड रंगद्रव्य और फिटोकेमिकल है , जो टमाटर एवं अन्य लाल फलों और सब्जियों , जैसे - लाल गाजर , तरबूज और पपीता में पाया जाता है ।
2. युफ़र्बीएसी फैमिली की कौन सी फसल बायोडीजल उत्पन्न करने के लिए जानी जाती है ?
उत्तर :- जैट्रोफा ।
व्याख्या - जैट्रोफा लगभग 175 प्रजातियों की वनस्पति का एक समूह है , जिसमें झाड़ियाँ और पौधे सम्मिलित होते हैं । इसके बीजों से 25 - 30 % तक तेल निकाला जा सकता है । इस तेल से कार आदि चलाये जा सकते हैं और शेष बचे अवशेष से बिजली पैदा की जा सकती है । सर्पगंधा एपोसाइनेसी परिवार का द्विबीजपत्री , बहुवर्षीय झाड़ीदार सपुष्पक औषधीय पौधा है । इस पौधे का पता सर्वप्रथम लियोनार्ड राल्फ ने 1572 ई . में लगाया था , जबकि कैंडलनॉट एक फूल का पेड़ है , जिसे कैंडबेरी , भारतीय अखरोट , केमिरी और केकुना आदि नामों से जाना जाता है ।
3. जड़ी बूटी की रानी भारत की सबसे पवित्र जड़ी बूटी है , इस औषधीय पौधे का हिन्दू धर्म मे महत्व है इसका वनस्पतिक नाम ओसिमम सैक्टम है, इसका सामान्यता नाम किस से जाना जाता है ?
उत्तर :- तुलसी ।
4. पीने के लिए सुरक्षित पानी को क्या कहते है ?
उत्तर:- पीने योग्य पानी
व्याख्या - पीने योग्य पानी में ही जीवन के लिए उपयुक्त आवश्यक लवण उपस्थित होते हैं , जबकि आसुत जल में जीवन के लिए आवश्यक लवण अनुपस्थित होते हैं । इसकी अनेक अशुद्धियों को आसवन के माध्यम से हटा दिया जाता है । आसवन में पानी को उबालकर उसकी भाप को एक साफ कंटेनर में संघनित किया जाता है । यह जल पीने के लिए उपयुक्त नहीं है ।
5. वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी निम्न में से किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी
उत्तर:- मिथाइल आइसोसायनेट
व्याख्या - म . प्र . के भोपाल शहर में 3 दिसम्बर सन् 1984 को एक भयानक दुर्घटना हुई । उस औद्योगिक दुर्घटना को भोपाल गैस कांड या भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है । भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड नामक कम्पनी के कारखाने में एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ , जिससे लगभग 1500 से अधिक लोगों की जान चली गयी । इस गैस का नाम मिथाइल आइसोसायनेट था ।
6. विश्व पर्यावण कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- 5 जून
व्याख्या - विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है । इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए वर्ष 1972 में की थी ।
7. एम एम स्वामीनाथ एक -
उत्तर:- कृषि वैज्ञानिक थे ।
व्याख्या - स्वामीनाथन को भारत में गेहूँ की उच्च उपज वाली किस्मों को पेश करने और आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व और सफलता के लिए भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है । यह एम . एस . स्वामीनाथन रिसर्च फाउण्डेशन के संस्थापक हैं । -
8. वाइल्ड लाइफ इस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ( WII ) कहा स्थित है ?
उत्तर:- देहरादून ।
व्याख्या भारतीय वन्यजीव संस्थान , पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय , भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है , जिसे मई 1982 में स्थापित किया गया था । WII जैव विविधता , लुप्तप्राय प्रजातियाँ , वन्यजीव नीति , वन्यजीव प्रबन्धन , हैबिटेट पारिस्थितिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे अध्ययन के क्षेत्रों में वन्यजीव संस्थान अनुसंधान करता है ।
9. प्रकाश संश्लेषण के दौरान हरे पौधे निम्न में से किसे सोख लेते थे ?
उत्तर:- कार्बन डाइ - ऑक्साइड
व्याख्या - पादप के हरे भागों द्वारा प्रकाश की उपस्थिति में जल तथा कार्बन डाइ ऑक्साइड का उपयोग करके भोजन निर्माण की प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं ।
10. अपशिष्ट उत्पादको को खाने वाले जीवों को कहा जाता है ?
उत्तर:- मृतकभक्षी
11. तप्त भौमजल से किस प्रकार की ऊर्जा प्राप्त होती है ?
उत्तर:- भू - तापीय ऊर्जा
व्याख्या - यह वह ऊर्जा है जिसे पृथ्वी में संग्रहित ताप से निकाला जाता है । यह भू - तापीय ऊर्जा . ग्रह के मूल गठन से , खनिज के रेडियोधर्मी क्षय से और सतह पर अवशोषित सौर ऊर्जा से उत्पन्न होती है , जबकि जल विद्युत वह शक्ति है , जो जल से उत्पन्न होती है । इसे हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर भी कहा जाता है । जल विद्युत टर्बाइन घूर्णन में पानी द्वारा उत्पन्न बिजली को संदर्भित करता है । परमाणु ऊर्जा वह ऊर्जा है , जिसे नाभिकीय अभिक्रिया से उत्पन्न किया जाता है ।
12. शोल घासस्थल कहा पाए जाते है ?
उत्तर :- पश्चिमी घाट
व्याख्या - शोला उष्णकटिबंधीय मोंटेन वन हैं , जो दक्षिण भारत के उच्च मोंटेन क्षेत्रों में रोलिंग पहाड़ियों और घाटियों में पाये जाते हैं । पश्चिमी घाट के उच्च ऊँचाई पहाड़ी क्षेत्रों में पाया गया शोल और घास का मैदान कर्नाटक , केरल और तमिलनाडु की श्रृंखला है , जिसमें कई खतरनाक और स्थानिक प्रजातियों का घर है ।
13. मिनीमातारोग 'ऐसी मछली खाने से होता है, जिसमे अधिक मात्रा में पाया जाता है ?
उत्तर :- पारा
व्याख्या - मिनीमाता रोग जिसे कभी - कभी चिस्सो - मिनीमाता रोग के रूप में जाना जाता है । गंभीर पारा विषाक्तता के कारण होने वाला यह एक न्यूरोलॉजिकल सिंड्रोम है । इसकी खोज सर्वप्रथम 1956 में जापान में कुमामोटो प्रान्त के मिनीमाता शहर में हुई थी ।
14. ओज़ोन परत का अधिकतम ह्रास निम्न में से किस पर हुआ है ?
उत्तर:- दक्षिणी ध्रुव
व्याख्या - अमेरिकी एजेंसी नासा की रिपोर्ट के अनुसार ओजोन परत पर उत्तरी अमेरिका के आकार जितना बड़ा छिद्र हो चुका है , जिसका आकार लगभग 2 . 5 वर्ग किलोमीटर आँका गया है ।
15. भारत का प्रमुख मुख्य न्यायाधीश है ?
A. हीरालाल जे कनिया
B. एम पतंजलि शास्त्री
C. मेहर चंद्र महाजन
D. एस आर दास
उत्तर :- हीरालाल जे . कानिया
16. रेड डाटा बुक किससे संबंधित है
उत्तर:- विलुप्ति के करीब जीव
व्याख्या - यह सार्वजनिक , दस्तावेज का एक प्रकार है , जो पौधों , जानवरों , कवक के साथ - साथ कुछ स्थानीय उप - प्रजातियों सहित लुप्तप्राय और दुर्लभ प्रजातियों के रिकॉर्ड हेतु बनाया गया है ।
17. वर्तमान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष है ?
उत्तर :- रेखा शर्मा
व्याख्या - राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । डॉ . मालिनी भट्टाचार्य एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं . जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से सम्बन्धित हैं । गिरिजा व्यास एक भारतीय राजनीतिज्ञ कवि और लेखिका भी हैं । वह 15वीं लोकसभा की सदस्य थीं , जो चित्तौड़गढ़ निर्वाचन क्षेत्र से भारत की संसद के निचले सदन और भारत के राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष थीं । यासमीन अबरार भी राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं ।
18.लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है ?
उत्तर :- राष्ट्रपति
व्याख्या - अनुच्छेद 85 के अनुसार राष्ट्रपति दोनों सदनों को ऐसे अन्तराल पर आहूत करेगा कि एक सत्र की अंतिम बैठक के मध्य 6 माह से अधिक का अंतराल न हो । एक वर्ष में सामान्यतः तीन सत्र होते हैं । 1 . बजट सत्र ( फरवरी - मई ) : 2 . मानसून सत्र ( जुलाई - सितम्बर ) 3 . शीतकालीन सत्र ( नवम्बर - दिसम्बर )
19. संबिधान के किस भाग मव पंचायती राज्यव्यवस्था संबंधी प्रावधान दिए गए है ?
उत्तर:- भाग IX
व्याख्या संविधान के भाग 3 में मौलिक अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधान दिये गए हैं , जबकि भाग 6 में राज्य से सम्बन्धित तथा भाग 4 में राज्य के नीति निदेशक तत्वों से सम्बन्धित प्रावधान दिये गए हैं ।
20.74वे सविंधान संशोधन का संबंध है ?
उत्तर:- शहरी स्थानीय स्वशासन से ,
व्याख्या - 1992 ई . में संविधान का 74वाँ संविधान संशोधन हुआ और संविधान में एक नया भाग IX - A जुड़ गया । इसके अन्तर्गत नगरपालिकाओं के संगठन व कार्य के सम्बन्ध में एक निश्चित दिशा निर्देश दिया गया है ।
21. किस गैस के वर्षों के पानी मे घुलन से वर्षो का पानी अम्लीय हो जाता है ?
उत्तर:- सल्फर डाइ ऑक्साइड
व्याख्या - अम्ल वर्षा में योगदान करने वाले प्रदूषकों में So , तथा NO , मुख्य हैं ।
22. भारतीय संविधान में विधि का शासन विचार कहा से लिया गया ?
उत्तर:- इंग्लैण्ड से
व्याख्या - विधि का शासन या कानून का शासन का अर्थ है कि कानून सर्वोपरि है और वह सभी पर समान रूप से लागू होगा । ब्रिटेन से भारतीय संविधान में संसदात्मक शासन प्रणाली , एकल नागरिकता व विधि निर्माण की प्रक्रिया को शामिल किया गया है , जबकि अमेरिका से मौलिक अधिकार , न्यायिक पुनरावलोकन , संविधान की सर्वोच्चता , न्यायपालिका की स्वतन्त्रता , निर्वाचित राष्ट्रपति व उस पर महाभियोग , वित्तीय आपातकाल व उ . न्याया . व उच्चतम न्याया . के न्यायाधीशों को हटाने की विधि को शामिल किया गया है । आयरलैंड से नीति निदेशक सिद्धांत , राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल की व्यवस्था , राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में साहित्य , कला , विज्ञान तथा समाज - सेवा इत्यादि के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त व्यक्तियों का मनोनयन , आपातकालीन उपबंध लिये गये हैं ।
23. लोकसभा के चुनाव हेतु अधिसूचना कौन जारी करता है ?
उत्तर:- भारत का निर्वाचन आयोग
व्याख्या - भारतीय संविधान के भाग 15 में अनुच्छेद 324 से 329 तक निर्वाचन की व्याख्या की गई है । अनुच्छेद 324 निर्वाचनों का अधीक्षण , निदेशन और नियंत्रण का निर्वाचन आयोग में निहित होना बताता है ।
24. लोकसभा की कार्यबाही के प्रथम धण्टे को कहा जाता है ?
उत्तर:- प्रश्न काल
व्याख्या सामान्यतया लोकसभा की बैठक का पहला घंटा प्रश्नों के लिए होता है और उसे प्रश्न काल कहा जाता है । इसका संसद की कार्यवाही में विशेष महत्व है । प्रश्न काल के दौरान सदस्य प्रशासन और सरकार के कार्यकलापों के प्रत्येक पहलू पर प्रश्न पूछ सकते हैं । भारतीय संसद के दोनों सदनों में प्रश्न काल के बाद का समय शून्य काल होता है । इसका समय 12 बजे से लेकर 1 बजे तक होता है ।
24. वर्षा-जल संग्रहण क्या है ?
उत्तर:- वर्षा जल का जमाव और भण्डारण
25- भारतीय गैंडा कहा पाए जाते है ?
उत्तर:- काजीरंगा नेशनल पार्क
25. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह के संबंध से सही कर्म है ?
उत्तर -: उत्पादक - उपभोक्ता - अपघटक
26:-कौन सी ग्रीन हाउस गैस वातावरण में सबसे अधिक मात्रा में उपस्थित रहती है ?
उत्तर :- कार्बन डाइ - ऑक्साइड
" परीक्षा से संबंधित किसी भी कोई भी प्रश्न हमसे आप पूछ सकते है "
हमारी वेबसाइट www.yashrajeducation.com पर आप UPTET से संबंधित प्रश्न को पढ़ सकते है UPTET से संबंधित मैंने बहुत कुछ दे रखा है आप पढ़े
और दूसरों को भी शेयर करे, ताकि दूसरो को भी सहायता हो सके ।
हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है
@yashrajeducation
हमारी अन्य वेबसाइट :-
www.yashrajonlinenews.blogspot.com
www.yashrajeducationagri.blogspot.com/
"हमारी वेबसाइट अभी नई है अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो मैं क्षमा चाहता हूं , लेकिन हमारी उस भूल को हमे Email करे , Email करने के लिए नीचे Option दिया गया है " धन्यवाद
और दूसरों को भी शेयर करे, ताकि दूसरो को भी सहायता हो सके ।
हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है
@yashrajeducation
हमारी अन्य वेबसाइट :-
www.yashrajonlinenews.blogspot.com
www.yashrajeducationagri.blogspot.com/
"हमारी वेबसाइट अभी नई है अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो मैं क्षमा चाहता हूं , लेकिन हमारी उस भूल को हमे Email करे , Email करने के लिए नीचे Option दिया गया है " धन्यवाद



