उत्तर प्रदेश शिक्षक परीक्षा के लिए महत्व पूर्ण बिंदु
राष्ट्रीय जलीय जीव, राष्ट्रीय नदी, राष्ट्रीय मुद्रा का प्रतीक
राष्ट्रीय जलीय जीव : डॉल्फिन
( National Aquatic Animal : Dolphin )
- सरकार ने 5 अक्टूबर , 2009 को डॉल्फिन मछली को देश का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है । प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में । हुई राष्ट्रीय गंगा बेसिन प्राधिकरण की बैठक में इस सम्बन्ध में निर्णय लिया गया ।
- बैठक के बाद केन्द्रीय वन और पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि जिस तरह बाघ जंगल की सेहत का प्रतीक है , उसी तरह डॉल्फिन मछली गंगा के स्वास्थ्य की निशानी है ।
- सरकार ने गंगा को 2020 तक प्रदूषण मुक्त करने की नई योजना बनाई है ।
- उल्लेखनीय है कि देश में डॉल्फिन मछलियों का इकलौता घर कहलाने वाली गंगा में इनकी संख्या दो हजार से भी कम बची है । इस समय नरौरा और पटना साहिब के बहुत थोड़े से इलाके में डॉल्फिन हैं । उल्लेखनीय है । कि गंगा में बहुत खास तरह की डॉल्फिन पाई जाती हैं जो अंधी होती हैं ।
राष्ट्रीय नदी : गंगा
( National River : The Ganga )
- भारत सरकार द्वारा नवम्बर , 2008 को राष्ट्रीय नदी गंगा को ' राष्ट्रीय नदी ' घोषित किया गया । यह नदी गंगोत्री हिमनदी के गोमुख नामक स्थान से निकलती है और लगभग 2525 किमी . लम्बी है ।
- गंगा नदी की सहायक नदियाँ - यमुना , टोंस , पुनपुन , घाघरा , गण्डक , रामगंगा , कोसी , मठानन्दा और गोमती हैं ।
- गंगा नदी उत्तराखण्ड , उत्तर प्रदेश , बिहार , झारखण्ड , पं . बंगाल आदि भारतीय प्रदेशों में बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती हुई अन्त में बंगाल की खाड़ी में जा गिरती है ।
- गंगा को बांग्लादेश में पद्द्मा के नाम से जाना जाता है ।
- गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए 2009 में ' राष्ट्रीय गंगा बेसिन प्राधिकरण ' का गठन किया गया ।
राष्ट्रीय मुद्रा का प्रतीक : ₹
( Symbal of National Currency ₹ )
- भारतीय रुपये का अलग पहचान चिन्ह निर्धारित करने के लिए 15 जुलाई , 2010 को नया प्रतीक रे ' देवनागरी लिपि एवं रोमन लिपि के ' आर ' ' R ' को मिलाकर बनाया गया है ।
- भारतीय मुद्रा विश्व की पाँचवीं ऐसी मुद्रा है , जिसका अपना अलग पहचान चिन्ह ' ₹ ' है । इससे पूर्व अमेरिकी डॉलर , ब्रिटिश पाउण्ड , जापानी येन एवं यूरोपीय यूरो का अपना अलग पहचान चिह्न था ।
- मुम्बई आई . आई . टी . के पोस्ट ग्रेजुएट डिजाइनर ' उदय कुमार ने इस भारतीय राष्ट्रीय मुद्रा प्रतीक ₹ ' को डिजाइन किया ।
" परीक्षा से संबंधित किसी भी कोई भी प्रश्न हमसे आप पूछ सकते है "
हमारी वेबसाइट www.yashrajeducation.com पर आप UPTET से संबंधित प्रश्न को पढ़ सकते है UPTET से संबंधित मैंने बहुत कुछ दे रखा है आप पढ़े
और दूसरों को भी शेयर करे, ताकि दूसरो को भी सहायता हो सके ।
हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है
@yashrajeducation
हमारी अन्य वेबसाइट :-
www.yashrajonlinenews.blogspot.com
www.yashrajeducationagri.blogspot.com/
"हमारी वेबसाइट अभी नई है अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो मैं क्षमा चाहता हूं , लेकिन हमारी उस भूल को हमे Email करे , Email करने के लिए नीचे Option दिया गया है " धन्यवाद
और दूसरों को भी शेयर करे, ताकि दूसरो को भी सहायता हो सके ।
हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है
@yashrajeducation
हमारी अन्य वेबसाइट :-
www.yashrajonlinenews.blogspot.com
www.yashrajeducationagri.blogspot.com/
"हमारी वेबसाइट अभी नई है अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो मैं क्षमा चाहता हूं , लेकिन हमारी उस भूल को हमे Email करे , Email करने के लिए नीचे Option दिया गया है " धन्यवाद


