राजचिह्न : अशोक स्तम्भ. ( पर्यावरण )

राजचिह्न : अशोक स्तम्भ


( National Symbol : Ashok Capitol )


  • भारत का राजचिह्न मौर्य सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में स्थापित ' अशोक स्तम्भ ' से लिया गया है ।
  • भारत सरकार द्वारा यह चिह्न 26 जनवरी , 1950 को अपनाया गया । इस राजचिन्ह के मूल स्तम्भ में शीर्ष पर चार सिंह हैं , जो एक - दूसरे के विपरीत दिशा में घूम कर बैठे हैं जिससे चार में से केवल तीन सिंह ही दिखाई पड़ते हैं । इसके नीचे घण्टे के आकार के पदम के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी है ।
  • सिंह शीर्ष के नीचे स्थित पट्टी के मध्य में उभरी हुई नक्काशी के चक्र हैं , जिसके दाईं ओर एक सांड़ और बाईं ओर चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा है तथा एक सिंह की उभरी हुई आकृति है , जिसके बीच - बीच में चक्र बने हुए हैं ।
  • आधार के पदम् को खाली छोड़ दिया गया है । यह सम्पूर्ण सिंह स्तम्भ एक ही पत्थर को काटकर बनाया गया है । फलक के नीचे मुण्डकोपनिषद् से उद्धश्त सूत्र ' सत्यमेव जयते ' लिखा गया है , जिसकी लिपि देवनागरी है । इसका अर्थ यह है कि ' सत्य की ही विजय होती है । '

                                                                                

" परीक्षा से संबंधित किसी भी कोई भी प्रश्न हमसे आप पूछ सकते है "

हमारी वेबसाइट www.yashrajeducation.com पर आप UPTET से संबंधित प्रश्न को पढ़ सकते है UPTET से संबंधित मैंने बहुत कुछ दे रखा है आप पढ़े
और दूसरों को भी शेयर करे, ताकि दूसरो को भी सहायता हो सके ।
हमारे टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है
 @yashrajeducation

हमारी अन्य वेबसाइट :- 
www.yashrajonlinenews.blogspot.com
www.yashrajeducationagri.blogspot.com/

"हमारी वेबसाइट अभी नई है अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो मैं क्षमा चाहता हूं , लेकिन हमारी उस भूल को हमे Email करे , Email करने के लिए नीचे Option दिया गया है "                      धन्यवाद