ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड स्कीम
ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड में परिकल्पित है - ( 1 ) प्रत्येक ऋतु में उपयोग में लाने योग्य दो बड़े कमरे , ( 2 ) आवश्यक खिलौने तथा क्रीड़ा सामग्री , ( 3 ) श्यामपट , ( 4 ) नक्शे , ( 5 ) चार्ट तथा ( 6 ) अन्य पाठ्य सामग्रियाँ ।
' ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड ' के अन्तर्गत प्रत्येक स्कूल में दी जाने वाली विशिष्ट वस्तुओं का उल्लेख परिशिष्ट में दिया गया है । निर्मित होने वाले भवनों के सम्बन्ध में निम्नलिखित तथ्यों के उल्लेख की आवश्यकता है –
( i ) प्राथमिक स्कूलों के लिए आवश्यक भवनों का निर्माण एन . आर . ई . पी . तथा आर . एल . ई . जी . पी . कोष पर प्रथम भार होगा । अन्य युक्तियुक्त योजनाओं द्वारा इन संसाधनों में वृद्धि की जायेगी ।
( ii ) ग्राम शिक्षा समितियों को भवनों तथा अन्य इमारतो के रख - रखाव का आश्वासन देना होगा ।
( iii ) सुव्यवस्थित योजना बनाने के लिए विद्यमान भवनों को विद्यालयवार सूची बनायी जायेगी ।
( iv ) कृषि जलवायु सम्बन्धी हालात तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामाग्रियों के सदुपयोग को दृष्टि में रखकर कम खर्चीले भवनों के डिजाइन तैयार किये जायेंगे ।
( v ) क्रीडा क्षेत्रों के लिए जमीन प्राप्त करने हेतु कदम उठाये जायेंगे ।
शैक्षिक गुणवत्ता के
निर्धारक कारक
शिक्षा की गुणवत्ता
को निम्नलिखित
शैक्षिक कारकों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है -( i ) शैक्षिक उद्देश्यों की गुणवत्ता ।
(ii) शैक्षिक गुणों का सामाजिक सन्दर्भ से मेल खाना ।
( iii ) शिक्षा संस्था में शैक्षिक जलवायु की गुणवत्ता ।
( iv ) शिक्षा संस्था में शिक्षा हेतु प्रदान किया गया धन कितना है और उसका को उपयोग किया जा रहा है ।
( v ) शिक्षा संस्था के प्रशासन की गुणवत्ता । प्रधानाध्यापक का व्यवहार व उसकी प्रेरणा । शक्ति ।
( vi ) पाठशाला में सभी आवश्यक साज - सामान व शिक्षक अवश्य होने चाहिए ।
( vii ) शिक्षकों की योग्यता तथा उनके शिक्षण का स्तर ।
( viii ) शिक्षण संस्था में आवश्यक शिक्षणोपयोगी सामान की उपलब्धि और उसकी किस्म
( ix ) शिक्षा संस्था में पाठ्यक्रम की गुणवत्ता ।
( x ) शिक्षा संस्था में प्रयोग में लायी जा रही पाठ्य - पुस्तकों की गुणवत्ता ।
( xi ) शिक्षा संस्थान में परस्पर मानवीय सम्बन्धों की गुणवत्ता ।
( xii ) शिक्षकों के द्वारा निभायी गयी उनकी भूमिकाओं का स्तर ।
( xiii ) शिक्षकों की सामाजिक उत्तरदायित्व व निष्ठा भावना का स्तर ।
( xiv ) शिक्षकों को अपना शिक्षण कार्य करने की स्वाधीनता का स्तर ।
( xv ) विद्यार्थियों के माता - पिताओं की विद्यालय से की जा रही आकांक्षाओं का स्तर ।
( xvi ) विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही अभिप्रेरणा का स्तर ।
( xvii ) शिक्षा संस्था में अन्य संस्थाओं की तुलना में उत्तम कार्य - प्रदर्शन की प्रतियोगी । भावना ।
( xviii ) शिक्षण में नयी विधियों , नये शिक्षण प्रसार के साधनों का प्रयोग ।
( xix ) शिक्षा संस्था में नवाचार ।
( xx ) शिक्षा संस्था में ली गयी परीक्षाओं में ईमानदारी तथा कुशलता का स्तर ।
( xxi ) शिक्षा संस्था के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के माता - पिताओं के पारस्परिक सम्पर्क व सहयोग का स्तर ।
( exi ) राजनेता तथा समाज के प्रभावी नेताओं का शिक्षा संस्था में कितना कम या अधिक । हस्तक्षेप है ?