'कोरोना वाइरस (COVID-19) में हम सब की भूमिका'
वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना वाइरस ( COVID-19) से घिरा हुआ है, हम सब जानते है कि इसकी शुरुआत सबसे पहले चाइना (चीन) से हुई, कुछ लोगो और मीडिया का कहना है कि यह चीन की कोई चाल है, जिससे कि भारत और अन्य देशों में यह बीमारी को फैला दिया जाए और कुछ समय बाद उन सभी देशों की कंपनियों से साथ हाथ मिला लिया जाए जिससे कि चीन को सबसे ज्यादा फायदा होगा और चीन और ज्यादा मजबूत हो जाएगा, वैसे भी हम सब जानते है कि चीन छोटी चीज़ से लेकर सबसे बड़ी चीज़ को बनाता है और वह किसी के ब्रांड की नकल भी अच्छी तरह से कर सकता है । अगर हमारे भारत मे चीन से बस्तु आना बंद हो जाएगा तो ये सारी चीज़ें जो हम सब लोग इस्तेमाल करते है ये बहुत ही ज्यादा महँगी हो जाएगी । जैसे कि मोबाइल, लाईट, टीवी, गेम,मोबाइल एप्प, UC ब्राउजर, Tik Tok, लेपटॉप आदि बहुत से अन्य और प्रोडक्ट भी है जो कि हम प्रयोग करते है।
चीन हमारे भारत से बहुत ज्यादा पैसा कमाता है, इस बक्त कोरोना महामारी के कारण कोई भी अपने काम पर नही जा पाता है जिससे कि उनकी आर्थिक स्थति प्रतिदिन खराब होती जा रही है लेकिन इस बक्त भी चीन आप से और हमसे पैसे कमा रहा है, हम सब घर में है और पेटीएम बैंक और Pubg Game गेम का प्रयोग करते है जिससे कि यह फायदा चीन को होता है ।
इसीलिए हम सब चीन के सामान का प्रयोग बिलकुल ही न करे ।
कोरोना इस बक्त पूरे विश्व मे फैल चुका है, कोरोना जैसी बीमारी पहले भी लगभग 1918 में भी आई थी जिससे गांव के गांव खत्म हो गए थे , उसी प्रकार आज भी यही हालात चल रहे है ,कोरोना महामारी के शिकार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है, यह एक दूसरे से छुए पर हो जाती है, यह महामारी की शुरुआत जब हम किसी के पास बैठते है और उससे हाथ मिलाते हैं या फिर उसके हाथ से कोई बस्तु लेते है वही से इस बीमारी की शुरुआत हो जाती है ।
इस बीमारी के लक्षण ( खासी, बुखार,जुखाम, गले मे छाले पड़ना या शरीर मे पीड़ा आदि) होते है । अगर यह लक्षण किसी में पाये जाते है तो सबसे पहले उसको चेकप कराना चाहिए, सरकार ने इस महामारी के लिए चेक़प फ्री मे करवा रही है, और वह किसी को न छुए और हम से उसको दूरी बनानी चाहिए ताकि और किसी को यह बीमारी न हो पाये,
अगर वह किसी कारण अस्पताल नही जा पा रहा है तब उसको एम्बुलेंस 108 पर को तुरंत फोन कर सूचित करें।
इस बीमारी का बचाव आप करते रहे, यह न सोचें कि हमको यह बीमारी है ही नही तो हमे कोई डरने की जरूरत नही है फिर भी हमे अपना पूरा बचाव करना चाहिए ताकि हम सुरक्षित रहे, हमारा परिवार सुरक्षित रहें और हमारा देश सुरक्षित रहे ।
जब हम सुरक्षित रहेंगे तभी तो हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा और जब हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा तभी हमारा देश सुरक्षित रहेगा क्योंकि देश ही हमारा परिवार है इसीलिए सबसे पहले हमको बदलना पड़ेगा ।
कोरोना महामारी से बचने के लिए आप मुंह पर मास्क का प्रयोग करे, आँख के लिए चश्मा का प्रयोग करे और सेनेटाइजर बार बार करते रहे अपने हाथों को बार बार साबुन से 20 सेकेंड तक धोये ।
निम्न बिन्दु पर ध्यान दे -
1.
-अगर आप कही बाहर गए या फिर सब्जी लेने गए या राशन की दुकान पर राशन लेने गए तो आप को उस दुकानदर के हाथ से दूरी बनाए रखे और बड़ी ध्यान से अपनी चीज़, बस्तु को ले, एक दूसरे के हाथों को छूने न दे ।
2.
-जब आप बाहर से आये सबसे पहले अपने हाथों को सेनेटाइजर करे ।
3.
-किसी को भी न छुये और न छूने दे, दूरी बनाए रखे ।
4.
-अपने घर मे ही रहे ज़्यादा न बाहर घूमे।
5.
ATM,Car,Bike Etc को न छुये अगर छुते है तो तुरंत सेनेटाइजर करे।
6.
-अगर आप घर से बाहर जा रहे है तो मास्क का प्रयोग करे।
7.
-खाँसते और छीकते समय रुमाल से मुँह को ढके।
8.
डॉक्टर, पुलिस
का सहयोग करे, तथा नियमो का पालन करे |
अगर हम इतनी सावधानी करते है तो हम में से किस को भी इस महामारी का शिकार नही होना पड़ेगा |
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हमारे भारत के वाशियो के लिए जनता कर्फ्यू 22 मार्च से 14 अप्रैल के लिए लगवाया जिससे ये महामारी जल्द से जल्द खत्म हो जाये । जिससे कि हमारे भारत मे ज्यादा कोई ऐसी समस्या उत्पन्न न हो । जनता कर्फ्यू
खंत्म होने के बाद भी आप जब भी अपने घर से बाहर निकले तो मास्क का प्रोग करते रहे
तथा सेनेटाइगर का भी प्रयोग करते रहे |
अभी जल्द में COVID-19 के लिए एक एप्प भी लांच किया है जिसका नाम ( Coronavirus:
Aarogya Setu )
है जिससे आप को पता चलेगा कि हमारे आस पास कोई कोरोना का मरीज है या नही।
आज बहुत से लोग दिल्ली, या अन्य कही से अपने घर आ रहे है उनके जाने के लिए कोई साधन नही है, सरकार ने इस महामारी से बचने के लिए बस, ट्रेन, यातायात साधनो आदि को बंद कर दिया है, वह व्यक्ति अपने घर के लिए पैदल ही चले जाते है ऐसे व्यक्ति आप को मिले अगर भूखे हो तो खाना खिलाये, अगर आप के आस पड़ोस में कोई व्यक्ति या परिवार इस जनताकर्फ्यू के कारण वह भूखा हो तो तुरंत उसकी मदद करे।
