करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 22 सितम्बर 2020
Yashraj Online Education करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, इसमें हैदराबाद फुलबॉल क्लब और कोरोना वायरस आदि को सम्मलित किया गया है.

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 22 सितम्बर 2020
• हैदराबाद फुलबॉल क्लब ने स्पेन के फॉरवर्ड फ्रांसिस्को सैंडजा से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए जितने साल का करार करने की घोषणा की- एक साल
• संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जिस देश को 93,895 कार्बाइन राइफल की आपूर्ति करेगा- भारत
• जिस महापुरुष की जयंती के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री वैभव शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे- महात्मा गांधी
• हाल ही में भारत और जिस देश के बीच वर्ष 1960 में लागू की गई सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के 60 वर्ष पूरे हो गए हैं- पाकिस्तान
• हाल ही में जिस देश में राष्ट्रीय हिस्पैनिक विरासत माह (National Hispanic Heritage Month) की शुरुआत हुई- अमेरिका
• भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी ने सॉवरेन बांड के जरिये जितने रूपए की राशि जुटाई है-8500 करोड़ रुपये
• वह खिलाड़ी जिसने पहली बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020 जीत लिया है- सिमोना हालेप
• दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के जिस प्रसिद्ध पर्वतारोही का हाल ही में निधन हो गया- अंग रीता शेरपा विश्व अल्जाइमर दिवस जिस दिन मनाया जाता है-21 सितंबर
• भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार जिस दो महिला अफसरों को युद्धपोत पर तैनात किया जायेगा- सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह