14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of October 14
14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of October 14
14 अक्टूबर के दिन देश विदेश में कई घटनायें घटि होंगी, कई महान लोगों ने इस दुनिया को अलविदा किया है वैसे ही कई महान व्यक्तियों ने जन्म लिया होंगा। अगर आपको आज के इतिहास बारे में यानी 14 अक्टूबर के इतिहास के बारे में जानना है तो आपका ज्ञान बढ़ाने के लिए हम आपके लिए लाये हैं 14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, 14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति, एवं 14 अक्टूबर को हुए निधन के बारे में जानकारी।
14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of
October 14
- हेस्टिंग्स
के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने 1066 में
इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
- स्कॉटलैंड
की सेना ने 1322 में अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया और इस प्रकार
स्कॉटलैंड को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई।
- शिमला
में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना 1882 को की
गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई
और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
- वर्ष
का चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान 1923 को पनामा के ठीक उत्तर में
आया।
- जर्मनी
ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा 1933 को की।
- जापान
ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा 1943 में
की।
- हालैंड
और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर 1946 को
हस्ताक्षर किए गए।
- इजरायल
और मिस्र के बीच 1948 को जबरदस्त लड़ाई शुरु।
- भारत
में 1953 को संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
- डॉ.
भीमराव आम्बेडकर ने 1956 में अपने 3,85,000
अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22
बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
- होस्नी
मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति 1981 में बने।
- जर्मनी
के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन 1979
में किया।
- ब्रिटेन
की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने 1997 को
अमृतसर के जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- परमाणु
परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में 1999
को नामंजूर।
- संयुक्त
राज्य अमेरिका द्वारा 2000 को पाक समेत 22
देशों में अपने दूतावास बंद।
- कतर
में मिलने के वायदे के साथ 2002 को 14वें
एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
- पाकिस्तान
की नेशनल असेंबली ने 2004 में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को
सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
- अंतर्राष्ट्रीय
परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी
के प्रयोग के लिए नेपाल को 2007 में मंजूरी प्रदान की।
- भारतीय
रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200
अरब रुपये जारी करने की घोषणा 2008 में की।
- राजधानी
दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन 2010
में हुआ।
- नाइजीरिया
की एक मस्जिद में 2012 को बंदूकधारियों ने 20
लोगों की हत्या की।
14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 14 October
- दिल्ली
(भारत) का मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म 1643 में
हुआ।
- भारत
के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के
संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म 1884 में हुआ।
- जैरे
के राष्ट्रपति मोबुतु सेस सीको का जन्म 1930 में
हुआ।
- भारत
के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म 1931
में हुआ।
- परमवीर
चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म 1950
में हुआ।
- भारत
के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य का जन्म 1979 में
हुआ।
- भारत
के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर का जन्म 1981
में हुआ।
14 अक्टूबर को हुए निधन – Died on 14 October
- भारत
की थम महिला शासिका रज़िया सुल्तान का निधन 1240 में
हुआ।
- लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर
का निधन 1947 में हुआ।
- राष्ट्रवादी
ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का
निधन 2004 में हुआ।
- भारत
के पूर्व केंद्रीय मंत्री, वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन
धारिया का निधन 2013 में हुआ।