हमारे सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है शुक्र -
हमारे सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है शुक्र. हालांकि बुध ग्रह सूरज के सबसे क़रीब है इसलिए उसे सबसे गर्म होना चाहिए लेकिन सूरज के इतने क़रीब होने की वजह से ही उसका वायुमंडल नष्ट हो चुका है. जबकि शुक्र का वायुमंडल मुख्यरूप से कॉर्बनडाइऑक्साइड से भरा हुआ है जो एक तरफ़ा रास्ते का काम करता है. सूरज की गर्मी इसमें प्रवेश तो करती है लेकिन निकल नहीं सकती. इस तरह से ये एक भट्टी का रूप ले लेती है. शुक्र की सतह का तापमान लगभग 462 डिग्री सैल्सियस रहता है. सुबह के समय पूर्व दिशा में जो सबसे चमकदार तारा दिखाई देता है वो शुक्र ही है. सूर्यास्त के समय ये पश्चिम में नज़र आता है.
कौन सा ग्रह पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर है?
सवाल थोड़ा स्पष्ट नहीं है, परन्तु मैं अपनी समझ से इसका उत्तर देने का प्रयास करूंगा| अगर सवाल केवल सौर मंडल तक सीमित है, तब जवाब है, 'वरुण' (Neptune), जो की पृथ्वी से करीब ४.३ बिलियन किमी दूर है | पर अगर 'एक्सोप्लेनेट्स' की बात करें, तो बहुत सारे ऐसे 'ग्रह' हैं जो पृथ्वी से काफी दूर हैं | हाल में ही नासा द्वारा खोजा गया एक्सोप्लेनेट्स OGLE-2005-BLG-390Lb पृथ्वी से २१,५०० प्रकाश वर्ष दूर है | यह अपनी आकाशगंगा ('Milky Way') के केंद्र के करीब है | ध्यान रहे, खगोलशाश्त्रों के लिए एक्सोप्लेनेट्स को खोजना इतना आसान नहीं है |
सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है?
यदि सूरज और चांद के बाद पृथ्वी से कोई खगोलीय वस्तु सबसे चमकीली प्रतीत होती है तो वह है, शुक्र ग्रह। शुक्र ग्रह उन सभी ग्रहों में एक है, जिन्हें हम बिना किसी उपकरण की सहायता से देख सकते हैं. यह ग्रह सबसे अधिक चमकीला है।
जब भी इसकी तुलना अन्य चमकीले ग्रहों से की गई, जैसे कि बृहस्पति, मंगल, बुध जो कि अपनी चमक के लिए जाने जाते है, तो हर बार शुक्र ग्रह को ही सबसे अधिक चमकीला पाया गया है। वहीं यदि इसकी तुलना चमकीले तारों से की जाए, जैसे कि ध्रुव तारा तथा अल्फासेंचुरी, तब भी इस तुलना में शुक्र ग्रह की चमक सबसे अधिक पाई गई है।